1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुजफ्फरपुर: सरस्वती को बनाया मुस्कान खान और बुर्का पहनाकर पहुंच गया कोर्ट, हिंदू संगठनों ने फेल किया शहजाद का प्लान

मुजफ्फरपुर: सरस्वती को बनाया मुस्कान खान और बुर्का पहनाकर पहुंच गया कोर्ट, हिंदू संगठनों ने फेल किया शहजाद का प्लान

आरोपी शहजाद ने अपनी प्रेमिका का नाम बदलकर सरस्वती से मुस्कान खान कर लिया था। इसके साथ ही वह बुर्का पहनाकर उसे कोर्ट मैरिज के लिए लाया था। हालांकि, शक होने पर उसे रोका गया और यह शादी भी रुकवाई गई।

mUZAFFARPUR LOVERS- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पुलिस प्रेमी युगल को कोर्ट से ले गई और परिजनों को सूचित किया

देश के अलग-अलग हिस्सों में वक्फ बिल को लेकर बवाल हो रहा है। इस बीच बिहार से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर, मुस्लिम लड़के ने शादी के लिए राजी कर लिया और मुजफ्फरपुर कोर्ट पहुंच गया। आरोपी ने हिंदू लड़की सरस्वती का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसे नया नाम मुस्कान खान दिया। इसके साथ ही नए नाम से उसके दस्तावेज भी बनवाए। जब वह कोर्ट में पहुंचा तो लड़की को बुर्का पहनाकर ले गया था और उसका नाम मुस्कान खान ही बताया। 

हिंदूी लड़की ने मुस्कान खान बन मुस्लिम लड़के से शादी के लिए अदालत में आवेदन दिया। लव जिहाद का मामला की खबर लगते ही हिन्दू संगठन अदालत पहुंच गए और इस शादी का विरोध किया। दोनों प्रेमी युगल सीतामढ़ी जिला के रहने वाले बताए जाते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी फर्जी कागजात बनवाकर मुजफ्फरपुर के व्यवहार न्यायालय में शपथ पत्र बनवाने के लिए बुर्का पहन कर आए थे।

हिंदू संगठनों की रोकी शादी

लड़की अपने मुस्लिम प्रेमी शहजाद शफी के साथ वैवाहिक शपथ पत्र बनवा रही थी, तभी अंतरराष्ट्रीय सनातन हिंदू वाहिनी और विश्व सनातन सेना के कार्यकर्ताओं ने इन दोनों को पहचान लिया। हिंदू संगठनों के सदस्यों को लगा कि यह मामला सामान्य नहीं, बल्कि धर्मांतरण और लव जिहाद का है। हिंदूवादी संगठन के सदस्यों को देखकर प्रेमी युगल ने भागने की कोशिश की, लेकिन हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद कोर्ट परिसर ने हंगामा होने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

एक सप्ताह में है लड़की की शादी

लोगों ने लड़की को मुंह पर से नकाब हटवाया, लेकिन लड़का  भागने की कोशिश करने लगाए। ऐसे में उसे भी खदेड़कर पकड़ लिया गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर नगर थाना की पुलिस भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गयी। हुंदू संगठनों के सदस्यों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। मामले की सूचना लड़की के परिजन को दी गई है। सूचना पाकर लड़की के परिजन नगर थाना मुजफ्फरपुर पहुंच गए। बताया जाता है कि लड़की सीतामढ़ी जिले की रहने वाली है। एक सप्ताह में उसकी शादी होने वाली है।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)