A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Video: महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंका, पीड़िता पुलिस से बोली- 'सब हंसी मजाक में हुआ, कोई शिकायत नहीं'

Video: महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंका, पीड़िता पुलिस से बोली- 'सब हंसी मजाक में हुआ, कोई शिकायत नहीं'

वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा ने गोद में उठाकर स्टेज से फेंक दिया। डांसर दर्शकों के ऊपर गिरी। इस दौरान स्टेज से इसकी शिकायत भी हुई, लेकिन पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया।

Dancer Video- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT महिला डांसर को नीचे फेंका

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक स्टेज शो के दौरान महिला डांसर के साथ हुई  बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा एक महिला डांसर को गोद में उठाकर मंच से नीचे भीड़ की ओर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

जानकारी के अनुसार, साहेबगंज के राजेपुर थाना क्षेत्र के मौना गांव में अशोक यादव की बहन की शादी के मौके पर 11 मार्च को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में महिला डांसरों को प्रदर्शन के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान मंच पर डांस चल रहा था, तभी गायक धनंजय शर्मा ने एक महिला डांसर को उठाकर भीड़ की ओर फेंक दिया। इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

डांसर बोली- सब हंसी मजाक में हुआ

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, जब पुलिस ने संबंधित डांसर से संपर्क किया तो मामले में नया मोड़ आ गया। डांसर चंदा ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि मंच पर जो कुछ भी हुआ वह हंसी-मजाक का हिस्सा था और उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।

पुलिस ने क्या बताया

सरैया एसडीपीओ गरिमा ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भोजपुरी गायक द्वारा एक नर्तकी को स्टेज से नीचे फेंकते हुए देखा जा रहा है। महिला का बयान भी सामने आया है, जिसमें उसने इसे मजाक बताया है और किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई है। उन्होंने कहा कि यह मामला राजेपुर थाना क्षेत्र का है और यदि कोई आवेदन मिलता है तो विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर बदसलूकी का शिकार होती हैं डांसर

डांसर के साथ बदसलूकी का यह पहला मामला नहीं है। अक्सर महिला डांसरों के साथ बदसलूकी की जाती है। इसी साल ऑर्केस्टा डांसर के साध सामूहिक दुष्कर्म की दो घटनाएं सामने आई थीं। इस घटना में तो डांसर ने एक आरोपी के फोन से ही पुलिस को बुलाया था। इसके बाद उसका रेस्क्यू हुआ था। वहीं, एक अन्य मामले में पति के सामने गन प्वाइंट पर डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस इन घटनाओं की जांच कर रही है।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार: अनंत सिंह ने किया बड़ा ऐलान, बोले- "अगर नीतीश कुमार CM नहीं रहे तो चुनाव नहीं लड़ूंगा, अब बेटे चुनाव लड़ेंगे"

क्या बिहार में खेला हो गया? तेजस्वी के कमरे में पहुंचीं मांझी की पार्टी की दो विधायक; क्रॉस वोटिंग की चर्चा