A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Nalanda Election Result 2025: श्रवण कुमार ने JDU से दर्ज की जीत, RJD के प्रत्याशी को 32 हजार से अधिक वोटों से हराया

Nalanda Election Result 2025: श्रवण कुमार ने JDU से दर्ज की जीत, RJD के प्रत्याशी को 32 हजार से अधिक वोटों से हराया

Nalanda Election Results: बिहार की नालंदा विधानसभा सीट जेडीयू का गढ़ मानी जाती है। जेडीयू प्रत्याशी श्रवण कुमार ने इस सीट से एक बार फिर बंपर जीत दर्ज की है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

Nalanda Election Results: बिहार की नालंदा विधानसभा सीट एनडीए के खाते में गई है। यहां से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार श्रवण कुमार ने जीत दर्ज की है। जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार को 104942 वोट मिले हैं। इस सीट से दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार रहे। कांग्रेस उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार को 72091 वोट मिले हैं। इस सीट पर 32851 वोटों से हार जीत हुई है।

 

इन उम्मीदवारों की किस्मत EVM में है कैद

2025 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू से श्रवण कुमार और कांग्रेस के उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार के बीच है। जनसुराज पार्टी से इस सीट पर कुमारी पूनम सिन्हा चुनावी मैदान पर हैं। अब से कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि नालंदा का विधायक इस बार कौन रहेगा?

2020 में JDU से जीते थे श्रवण कुमार

इस सीट के पिछले चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां से जेडीयू के उम्मीदवार ने 2020 में जीत दर्ज की थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार श्रवण कुमार ने चुनाव जीता था। जेडीयू के उम्मीदवार को 66066 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर इस सीट से जनतांत्रिक विकास पार्टी के उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार रहे थे। उन्हें इस सीट पर 49989 वोट मिले थे।

2015 में भी श्रवण कुमार ने दर्ज की थी जीत

2015 के विधानसभा चुनाव में नालंदा सीट से जेडीयू के श्रवण कुमार ने जीत दर्ज की थी। जेडीयू के उम्मीदवार को 72,596 वोट मिले थे। बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़े कौशलेंद्र कुमार को 69,600 वोट मिले थे।