1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नालंदा में पूजा विवाद ने लिया हिंसक रूप, पशु बलि को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी

नालंदा में पूजा विवाद ने लिया हिंसक रूप, पशु बलि को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी

नालंदा के मितमा गांव में आषाढ़ी पूजा के दौरान पशु बलि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। शुरुआती कहासुनी के बाद मामला बढ़ता गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मामले की जांच जारी है।

Nalanda violence news- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पशु बलि को लेकर दो जातियों में संघर्ष

नालंदा जिले में पूजा के दौरान पशु बलि को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मितमा गांव में दो समुदायों के लोगों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला। 

पशु बलि को लेकर शुरू हुआ विवाद

बिहार के नालंदा में दो जातियों के बीच पशु बलि को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट, रोड़ेबाजी और गोली वारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में दोनों पक्ष के करीब 8 से 10 लोग घायल हुए है। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मितमा गांव की है, जहां असाढ़ी पूजा के दौरान मांझी जाति और चंद्रबंशी समाज के बीच पशु बलि को लेकर विवाद हुआ। 

बच्चों का विवाद जातीय तनाव में बदला

यह विवाद बच्चों के बीच से शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे जातीय रंग में तब्दील हुआ और दोनों जातियों के बीच तनाव शुरू हुआ। फिर रोड़ेबाजी के साथ-साथ दर्जनों राउंड गोली चली। 

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

घटना की जानकारी मिलने के बाद तीन थाने की पुलिस और डीएसपी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया। डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया की ग्रामता पूजा के दौरान विवाद हुआ था दोनों पक्ष से मामला दर्ज कराया गया है। खबर लिखे जाने तक 4 लोगों को हिरासत में लिया गया और घटना स्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया गया है। 

(रिपोर्ट- शिव कुमार, नालंदा)

ये भी पढ़ेंः पिता गया था काम पर तभी चाकू की नोक पर बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की भी दी धमकी  

गया में प्रेम प्रसंग के चक्कर में पत्नी ने रची दिव्यांग पति की हत्या की साजिश, 4 गिरफ्तार