A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Narkatia Assembly Election 2025: इस सीट पर कब है चुनाव, कब आएंगे रिजल्ट, कौन जीतेगा नरकटिया सीट? जानें

Narkatia Assembly Election 2025: इस सीट पर कब है चुनाव, कब आएंगे रिजल्ट, कौन जीतेगा नरकटिया सीट? जानें

पिछली बार यानी 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार शमीम अहमद ने नरकटिया सीट से जीत हासिल की थी, उन्होंने जदयू के प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद को हराया था। इस बार कौन जीतेगा ये सीट, कब है चुनाव, कब आएगा रिजल्ट, जानें....

नरकटिया विधानसभा सीट- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO नरकटिया विधानसभा सीट

नरकटिया विधानसभा सीट बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में आती है। यह सीट विधानसभा की सामान्य सीटों में से एक है। इस सीट पर अभी राजद का कब्जा है। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में इस सीट से राजद के उम्मीदवार शमीम अहमद ने जीत हासिल की थी, उन्होंने जदयू के प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद को हराया था। इस सीट पर एलजेपी के उम्मीदवार सोनू कुमार तीसरे नंबर पर रहे थे। साल 2010 में नरकटिया सीट पर  पहली बार चुनाव कराए गए और पहली बार के चुनाव में जदयू के श्याम बिहारी प्रसाद ने जीत हासिल की थी। फिर साल 2015 में राजद ने इस सीट पर कब्जा कर लिया था।  

नरकटिया सीट में बंजरिया, छौड़ादानो (नरकटिया) और बनकटवा जैसे समुदायिक विकास खंड शामिल हैं। 2020 के विधानसभा चुनावों में नरकटिया में 2,87,950 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 77,170 मुस्लिम समुदाय से थे। तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनावों तक मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,01,604 हो गई थी। मतदान प्रतिशत 2015 और 2020 दोनों ही चुनावों में एक समान 63.56% रहा, जो दर्शाता है कि मतदाता जागरूक हैं और वोटिंग करते हैं।

लोकसभा चुनावों में भाजपा का इस क्षेत्र में बोलबाला रहा है। 2024 में संजय जायसवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी को हराया था। इस तरह से ये समझा जा सकता है कि नरकटिया के मतदाता विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अलग-अलग सोच के साथ मतदान करते हैं

नरकटिया में कब है मतदान

इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान होंगे और रिजल्ट 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।