A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 200 सीटों से ज्यादा पर बढ़त

रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 200 सीटों से ज्यादा पर बढ़त

बिहार में विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। इस बीच शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। इसके साथ ही फिलहाल एनडीए ने शुरुआती रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

शुरुआती रुझानों में एनडीए ने पार किया बहुमत का आंकड़ा।- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE शुरुआती रुझानों में एनडीए ने पार किया बहुमत का आंकड़ा।

पटना: बिहार में विधानसभा चुनावों के दौरान पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह आठ बजे से ही मतों की गणना जारी है। इस बीच बिहार में एक बार फिर से एनडीए की ही सरकार बनती नजर आ रही है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में एडीए ने बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। अभी शुरुआती रुझानों की बात करें तो एनडीए ने बहुमत के लिए 122 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए ने अभी 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। फिलहाल मतों की गणना जारी है। एनडीए को अभी और अधिक सीटों पर बढ़त मिल सकती है। 

बिहार में जीत का जादुई आंकड़ा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वोटों की गिनती 14 नवंबर 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। आज शाम तक ही चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। फिलहाल मतो की गणना जारी है और अभी तक के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त दर्ज कर ली है। फिलहाल शुरुआती रुझानों की बात करें तो यहां बिहार में एक बार फिर एनडीए को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है और महागठबंधन पिछड़ती दिखाई दे रही है। बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।

बिहार में मतगणना आज

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हुआ। दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार की जनता ने छप्पर फाड़ कर मतदान किया। इसके अलावा आज नतीजों का दिन है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। हालांकि यह भी थोड़ी ही देर में तय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-

Bihar Assembly Election Live: बिहार चुनाव की मतगणना जारी, यहां देखें चुनाव से जुड़े नतीजे

"हम सरकार बना रहे हैं", मतगणना के बीच तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या बोले