बिहार: नवादा में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर
बिहार: नवादा में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर
IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 18, 2019 09:30 am IST, Updated : Mar 18, 2019 09:30 am IST
बिहार में आज सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा में कोबरा फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।
Naxal Encounter
बिहार में आज सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा में कोबरा फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। यह मुठभेड़ सुबह 6.26 बजे शुरू हुई, और अभी तक जारी है।
कोबरा फोर्स को इस मुठभेड़ में सफलता मिली है। अभी तक एक नक्सली की लाश बरामद कर ली गई है।