पटना: बख्तियारपुर में भयंकर सड़क हादसा, ट्रक ने टैंपो और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मौके पर 5 की मौत
पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह भयंकर सड़क हादसा घट गया। यहां के रानी सराय इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैंपो और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दर्जनों सवारियां घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि ये सभी एनटीपीसी के बाढ़ पावर प्लांट में काम करते थे। ये सभी होली के बाद अपने अपने गांवों से काम पर लौट रहे थे।
