A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "50 लाख युवाओं को नौकरी दी, अगले 5 साल में 1 करोड़ को और देंगे", बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

"50 लाख युवाओं को नौकरी दी, अगले 5 साल में 1 करोड़ को और देंगे", बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

नीतीश कुमार ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 50 लाख को सरकारी नौकरी दी गई है। अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे।

नीतीश कुमार- India TV Hindi
Image Source : PTI नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य के विकास और भविष्य के रोजगार लक्ष्यों को लेकर बड़ा दावा किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के 20 साल के सुशासन की उपलब्धियां गिनाईं।

50 लाख युवाओं को नौकरी दी: नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "कुल 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। हमने तय किया है कि अगले 5 वर्षों में हम 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे।"

"हमें मौका मिला तो हमने सबके लिए काम किया"

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 साल के कार्यकाल की तुलना पिछली सरकारों से करते हुए कहा कि उनकी सरकार लगातार विकास कार्यों में लगी हुई है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार 20 साल से लगातार विकास के काम में लगी हुई है, लेकिन हमें याद करना चाहिए कि हमसे पहले जो सरकार थी, उसकी क्या हालत थी। लोग शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में इतना टकराव था। शिक्षा की भी यही हालत थी। सड़कें बहुत कम थीं और बिजली बहुत कम घरों में उपलब्ध थी, लेकिन जब हमें मौका मिला तो हमने सबके लिए काम किया। अब किसी तरह के डर या भय का माहौल नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल है।"

101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है JDU

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) को NDA गठबंधन में 101 सीटें मिली हैं। पार्टी ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। JDU ने अपनी पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इसके बाद, दूसरी और अंतिम लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया।

ये भी पढ़ें-

जन सुराज को बड़ा झटका, इन सीटों के उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस, PK बोले- 'BJP ने डराया-धमकाया'

महागठबंधन का चुनाव से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान, हाथ से निकल गई ये विधानसभा सीट?