A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश की मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे राज्य का कर सकें नेतृत्व, सिर पर गमला रखे जाने पर भड़के प्रशांत किशोर-VIDEO

नीतीश की मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे राज्य का कर सकें नेतृत्व, सिर पर गमला रखे जाने पर भड़के प्रशांत किशोर-VIDEO

बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव हैं। नीतीश कुमार के अजीबोगरीब कारनामों के वीडियो सामने आ रहे हैं। प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरे बिहार में घूम रहे हैं।

नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान IAS अधिकारी के सिर पर गमला रख दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस पर अब जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है। 

नीतीश को CM बनाए रखना BJP की मजबूरी

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे राज्य का नेतृत्व कर सकें। उनको CM बनाए रखना BJP की मजबूरी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और उनके विभागों के नाम तक याद नहीं हैं। 

सरकार मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति साझा नहीं कर रही

जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें (नीतीश कुमार) केवल दिल्ली में 12 सांसदों के लालच और खुद बिहार भाजपा में नेतृत्व की कमी के कारण भाजपा ने बिहार की जनता पर थोप रखा है। यह बहुत गंभीर मुद्दा है कि एक सिपाही भर्ती होने से पहले शारीरिक और मानसिक परीक्षण से गुजरता है, लेकिन सरकार मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति साझा नहीं कर रही है।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं चोर- प्रशांत किशोर

नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य त्री चोर हैं। कॉटन और बैंडेज में पैसा लेते हैं। फिर भी उसी को स्वास्थ मंत्री बना दिया गया। 

बिहार की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त

प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दावा किया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है। वह बदलाव चाहती है। ज्यादातर मौजूदा विधायक अपनी सीट गंवाने वाले हैं।

सीएम ने डॉक्टर एस सिद्धार्थ के सिर पर रखा पौधा

बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार सोमवार को पटना में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान एसीएस शिक्षा और एलएन मिश्रा सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन संस्थान के निदेशक डॉक्टर एस सिद्धार्थ के सिर पर उन्होंने एक गमला रख दिया।

संजीव कुमार की रिपोर्ट