A
Hindi News बिहार पटना में युवक को थप्पड़ मारनी वाली महिला सब इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई, किया गया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

पटना में युवक को थप्पड़ मारनी वाली महिला सब इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई, किया गया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

दो गुटों के बीच लड़ाई के दौरान युवक को थप्पड़ मारा गया था। बिहार पुलिस ने इस मामले में जांच बैठाई और कार्रवाई करते हुए महिला सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

बिहार की राजधानी पटना के बिहटा इलाके में एक संपत्ति विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। युवक को ये थप्पड़ महिला सब इंस्पेक्टर ने मारा था, उसे अब रविवार को सस्पेंड कर दिया गया है। 

जमीन विवाद से जुड़ा था मामला

महिला उपनिरीक्षक की तैनाती बिहटा थाने में थी। पटना सिटी (पश्चिम) पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा, 'यह घटना हाल की है, जब उपनिरीक्षक बिहटा में जमीन विवाद से संबंधित एक सूचना पर गई थीं। वहां दो पक्षों के बीच तीखी बहस हो रही थी। उसी दौरान उन्होंने हस्तक्षेप किया और एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया।' 

जांच में सही पाया गया वीडियो

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। हमने वीडियो की जांच की और वह सही पाया गया है। एसपी ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए थे, जिसमें पुलिस अधिकारी का आचरण अनुचित और पुलिस प्रशिक्षण नियमावली के खिलाफ पाया गया। 

पुलिस महकमें में हड़कंप

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।' इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है।

ये भी पढ़ें: 

डुप्लीकेट अखिलेश यादव को देख कट्टर सपाई भी खा जाएंगे गच्चा, वायरल हो रहा सपा अध्यक्ष के हमशक्ल का VIDEO