1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना
  4. बिहार: 'जुगाड़' की नाव पर सवार भाजपा सांसद रामकृपाल नदी में गिरे, देखिए वीडियो

बिहार: 'जुगाड़' की नाव पर सवार भाजपा सांसद रामकृपाल नदी में गिरे, देखिए वीडियो

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाके में जाते समय बुधवार रात नदी में गिर गए।

<p>RamKripal Yadav</p>- India TV Hindi
RamKripal Yadav

पटना। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाके में जाते समय बुधवार रात नदी में गिर गए। यह घटना पटना ग्रामीण के धनरुआ क्षेत्र की है जो यादव के संसदीय क्षेत्र पाटलिपुत्र में आता है। वह लगातार दूसरी बार यहां से सांसद निर्वाचित हुए हैं। 

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार यादव बांस पर टायर बांधकर बनाई गयी 'जुगाड़ नाव' पर सवार थे। दरअसल नावों की अनुपलब्धता की वजह से उन्होंने ऐसा किया। वह अपने समर्थकों के साथ धरधा नदी पार करने की कोशिश में थे। नदी का तट छोड़ते ही कुछ गज की दूरी पर यह नाव पलट गई और सांसद समेत सभी लोग पानी में गिर गए। 

तट पर खड़े लोगों ने इसके बाद सांसद को पानी से बाहर निकाला। सांसद कुछ सेकेंड तक बेहोश रहे और बाद में लोगों ने अपने गमछे से उन्हें हवा दी जिसके बाद वह होश में आए।