पटना मेडिकल कॉलेज में अश्विनी चौबे पर फेंकी गई स्याही, डेंगू मरीजों को देखने पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री
पटना मेडिकल कॉलेज में अश्विनी चौबे पर फेंकी गई स्याही, डेंगू मरीजों को देखने पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 15, 2019 12:04 pm IST, Updated : Oct 15, 2019 12:04 pm IST
पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब यहां केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पर स्याही फेंक दी गई।
Ashwini Choubey
पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब यहां केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पर स्याही फेंक दी गई। अश्विनी चौबे आज पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती डेंगू मरीजों को देखने के लिए यहां पहुंचे थे। इसी बीच भीड़ ने उनका विरोध शुरू कर दिया। इसमें से एक युवक ने उन पर स्याही फेंक दी। स्याही फेंक युवक वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है।