बिहार में सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी पूरब के वार्ड-3 स्थित उत्क्रमित मिडिल स्कूल जीवछपुर बालक के शिक्षक अजीत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक कक्षा के अंदर कुर्सी पर पैर रखकर सोते नजर आ रहे हैं,जबकि दूसरी ओर मासूम बच्चे कक्षा में इधर-उधर घूमते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की व्यवस्था और संबंधित शिक्षक की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित शिक्षक अक्सर स्कूल में इसी तरह समय बिताते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई खास सुधार नहीं हुआ। वायरल वीडियो में सोते दिख रहे शिक्षक का नाम अजीत कुमार बताया जा रहा है जो एक विशिष्ट शिक्षक हैं और मधेपुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
शिक्षक को किया गया सस्पेंड
वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ संग्राम सिंह ने पहले शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछते हुए 24 घंटों के भीतर जवाब मांगा,इसके बाद अब उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है सुपौल के हरदी उत्तर स्थित उत्क्रमित मिडिल स्कूल जीवछपुर बालक के विशिष्ट शिक्षक हुए सस्पेंड, क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर शिक्षक को सोना पड़ा महंगा,वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने किया सस्पेंड और सस्पेंशन अवधि में निलंबित शिक्षक का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय मरौना निर्धारित किया गया है साथ ही इस अवधि में सिर्फ उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने की जांच की मांग
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने,वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और मासूम बच्चों की पढ़ाई को लेकर कितनी गंभीरता दिखाता है। डीईओ संग्राम सिंह ने बताया कि संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछा गया है और 24 घंटों के भीतर जवाब मांगा गया है साथ ही वायरल वीडियो की जांच कर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी,ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
(Report- Sant Saroj)