बिहार की 75 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, सभी के खाते में PM मोदी ने भेजे 10 हजार रुपये
PM Modi Live: पीएम मोदी ने आज बिहार की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। महिला रोजगार योजना के तहत पीएम मोदी ने 75 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में आज दस-दस हजार रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की।
PM Modi Live: पीएम मोदी ने आज बिहार की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। महिला रोजगार योजना के तहत पीएम मोदी 75 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में आज दस-दस हजार रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की। सुबह 11 बजे वर्चुअल माध्यम से पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस योजना को बड़ा गेम चेंजर माना जा रहा है।
Live updates : PM Narendra Modi Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana
-
September 26, 2025 12:10 PM (IST) Posted by Amar Deep
महिलाओं की ताकत ने गांव बदला, समाज बदला और परिवार का रुतबा बदला: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में ही मुझे 'जीविका निधि साख सहकारी संघ' शुरू करने का अवसर मिला था। अब इस व्यवस्था की ताकत 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार' योजना के साथ जुड़ जाएगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने केंद्र सरकार के लखपति दीदी अभियान को भी नई मजबूती दी है। केंद्र सरकार ने देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 2 करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनकी मेहनत से गांव बदला है, समाज बदला है और परिवार का रुतबा भी बदला है।
-
September 26, 2025 12:06 PM (IST) Posted by Amar Deep
अगर खाते न खुलवाते तो कैसे भेज पाते रुपये: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि दूसरी बात जो मेरे मन में आई, वो ये थी कि अगर हमने 11 साल पहले, जब आपने मुझे प्रधान सेवक के रूप में सेवा का अवसर दिया, तब जनधन का संकल्प न लिया होता, और जनधन योजना के तहत बहन-बेटियों के बैंक खाते न खुलवाए होते, और बैंक खाते को मोबाइल से न जोड़ा होता तो क्या आज हम ये पैसे आपके बैंक खाते में भेज पाते? पहले एक प्रधानमंत्री कहा करते थे कि दिल्ली से अगर एक रुपया भेजा जाता है, तो सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है, 85 पैसे कोई पंजा मार लेता है। आज ये जो 10–10 हजार रुपये भेजे गए हैं, इन्हें कोई लूट नहीं सकता।
-
September 26, 2025 12:00 PM (IST) Posted by Amar Deep
कोई बहन रोजगार करती है तो उसके सपनों को नए पंख लग जाते हैं: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार' योजना शुरू की जा रही है। इस योजना से अब तक 75 लाख बहनें जुड़ चुकी हैं। अभी एक साथ इन सभी 75 लाख बहनों के बैंक अकाउंट में 10–10 हजार रुपये भेजे गए हैं। जब यह प्रक्रिया चल रही थी, तब मैं सोच रहा था कि आज नीतीश जी की सरकार ने बिहार की बहनों-बेटियों के लिए कितना बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जब कोई बहन या बेटी रोजगार या स्वरोजगार करती है, तो उसके सपनों को नए पंख लग जाते हैं, और समाज में उसका सम्मान और भी बढ़ जाता है।
-
September 26, 2025 11:51 AM (IST) Posted by Amar Deep
नवरात्रि पर मिला आशीर्वाद एक बड़ी शक्ति
पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के इन पावन दिनों में आज मुझे बिहार की नारी शक्ति के साथ उनकी खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आप सबका आशीर्वाद, हम सबके लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
-
September 26, 2025 11:42 AM (IST) Posted by Amar Deep
योजना से आगे बढ़ेंगी महिलाएं
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हर महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा ही मिलेगा। अगर महिला इस रुपये से अच्छा काम करती है तो उसे दो लाख रुपये तक मिलेगा। इसकी मदद से मेरी बिहार की बहनें किराना, बर्तन, कॉस्मेटिक, खिलौने और स्टेशनरी जैसी छोटी-छोटी दुकानें खोल सकती हैं। इससे महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं।
-
September 26, 2025 11:31 AM (IST) Posted by Amar Deep
लाभार्थी महिलाओं की बात सुन रहे पीएम मोदी
सीएम नीतीश कुमार के संबोधन के बाद पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभार्थी महिलाओं की बात सुनी। लाभार्थी महिलाएं एक-एक करके पीएम मोदी से अपने बात कह रही हैं। इस दौरान महिलाओं ने अपने रोजगार और उन्नति के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी।
-
September 26, 2025 11:18 AM (IST) Posted by Amar Deep
सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने योजना के लिए राशि प्रदान करने को लेकर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में लगातार हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
-
September 26, 2025 11:04 AM (IST) Posted by Amar Deep
एक करोड़ से अधिक महिलाएं कार्यक्रम से जुड़ीं
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के शुभारंभ में राज्य में जिला, ब्लॉक, क्लस्टर और गांव जैसे कई प्रशासनिक स्तरों पर राज्यव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें एक करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
-
September 26, 2025 10:56 AM (IST) Posted by Amar Deep
वित्तिय सहायता के साथ दिया जाएगा प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना समुदाय-संचालित होगी और इसमें वित्तीय सहायता के साथ-साथ, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सामुदायिक संसाधन व्यक्ति उनके प्रयासों को समर्थन देने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान करेंगे। उनकी उपज की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए, राज्य में ग्रामीण हाट-बाजारों का और विकास किया जाएगा।
-
September 26, 2025 10:40 AM (IST) Posted by Amar Deep
हर महिला के खाते में भेजे जाएंगे 10 हजार रुपये
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत, प्रत्येक लाभार्थी को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 10,000 रुपये का प्रारंभिक अनुदान मिलेगा। बाद के चरणों में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की संभावना है। इस सहायता राशि का उपयोग लाभार्थी अपनी पसंद के क्षेत्रों में कर सकती हैं, इसमें कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई और अन्य लघु-स्तरीय उद्यम शामिल हैं।
-
September 26, 2025 10:29 AM (IST) Posted by Amar Deep
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है योजना का मकसद
बिहार सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्व-रोजगार एवं आजीविका के अवसरों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह योजना राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और वे अपनी पसंद का रोजगार या आजीविका गतिविधियां शुरू कर सकेंगी। इससे आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
-
September 26, 2025 10:28 AM (IST) Posted by Amar Deep
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी 26 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये, यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे।
