Raghopur Election Result 2025: राघोपुर में तेजस्वी 14532 वोट से जीते, 104065 वोट पाकर भी हार गए सतीश कुमार
Raghopur Bihar Election Results 2025: राघोपुर सीट पर बीजेपी और आरजेडी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में राजद के उम्मीदवार तेजस्वी ने बीजेपी के सतीश कुमार को हरा दिया।

बिहार की राघोपुर सीट पर भाजपा और राजद के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, अंत में आरजेडी के तेजस्वी यादव ने 14532 वोट से यह सीट जीत ली। यहां से जन सुराज पार्टी और जनशक्ति जनता दल भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन जनता ने दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को पूरी तरह से नकार दिया।
राघोपुर सीट के प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो यहां RJD की तरफ से लालू प्रसाद यादव के बेटे और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव चुनाव लड़े। इस सीट पर तेजस्वी का सामना बीजेपी के सतीश कुमार यादव, जन सुराज पार्टी के चंचल कुमार और जनशक्ति जनता दल के प्रेम कुमार से था।
कैसे रहे हैं पिछले चुनावों के नतीजे?
राघोपुर विधानसभा सीट पर पिछले चुनावी मुकाबलों की बात करें तो केंद्र में हमेशा सतीश कुमार यादव और लालू परिवार का कोई सदस्य रहा है। लालू यादव इस सीट से 2 बार जबकि राबड़ी देवी 3 बार विधायक रही हैं। 2010 के विधानसभा चुनावों में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सतीश कुमार यादव ने राबड़ी देवी को हराकर बिहार की सियासत में तहलका मचा दिया था। हालांकि इसके बाद 2015 और 2020 के चुनावों में उन्हें लालू और राबड़ी के बेटे तेजस्वी यादव के हाथों हार झेलनी पड़ी है।
क्यों खास है राघोपुर विधानसभा सीट?
राघोपुर सीट बिहार के वैशाली जिले में आती है। इस विधानसभा क्षेत्र में दो ब्लॉक राघोपुर और बिदुपुर आते हैं। यह इलाका बिहार की राजनीति में बहुत अहम माना जाता है। लालू प्रसाद यादव ने यहां से दो बार चुनाव जीता था। उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी तीन बार यहां से विधायक बनीं और दोनों ने इस सीट से जीतकर मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी यहां से 2 बार चुनाव जीता है। वे इस दौरान उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता रहे हैं। 2010 के चुनाव में राबड़ी देवी को JDU के सतीश कुमार यादव ने हराया था।
Live updates : Raghopur Election Result 2025 Live
-
November 14, 2025 2:25 PM (IST) Posted by Akash Mishra
सतीश कुमार और तेजस्वी के बीच बढ़ रहा वोटों का अंतर, और पीछे हो रहे तेजस्वी
राघोपुर विधानसभा सीट पर 11 राउंड की मतगणना हो चुकी है। इन 11 राउंड की वोटों की गिनती में बीजेपी के सतीश कुमार, राजद के तेजस्वी से ठीक-ठाक बढ़त बनाए हुए हैं। 11वें राउंड की मतगणना तक सतीश कुमार 4829 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
-
November 14, 2025 1:55 PM (IST) Posted by Akash Mishra
10वे राउंड के बाद 3000 से ज्यादा वोट से पीछे हुए तेजस्वी यादव
राघोपुर विधानसभा सीट के परिणाम हेतु 10 राउंड की मतगणना हो चुकी है, अभी 10 राउंड और बाकी भी हैं। 10 रांउंड की मतगणना तक तेजस्वी यादव भाजपा के सतीश कुमार से 3230 मतों से पीछे चल रहे हैं।
-
November 14, 2025 1:38 PM (IST) Posted by Akash Mishra
भाजपा फिर निकली आगे, तेजस्वी हुए पीछे
भाजपा के सतीश कुमार ने राजद के तेजस्वी यादव को फिर से पछाड़ दिया है। 9वें राउंड की मतगणना तक, सतीश ने तेजस्वी को 2288 मतों से पीछे कर दिया है। अब तक सतीश कुमार को कुल 35635 वोट मिले हैं और तेजस्वी यादव को कुल 33347 वोट मिले।
-
November 14, 2025 1:04 PM (IST) Posted by Akash Mishra
8वें राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी 500 से अधिक वोटों से आगे
बिहार की राघोपुर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। राजद के तेजस्वी यादव, अब भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार से आगे निकल गए हैं। तेजस्वी यादव, सतीश कुमार से 585 मतों से आगे चल रहे हैं। अभी तक तेजस्वी को कुल 31654 वोट मिले हैं और बीजेपी के सतीश कुमार को 31069 वोट।
-
November 14, 2025 12:42 PM (IST) Posted by Akash Mishra
राघोपुर सीट पर कांटे की टक्कर
बिहार की राघोपुर सीट पर कांटे की टक्कर, राजद के तेजस्वी यादव ने भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार को पछाड़ दिया है। उन्होंने सतीश कुमार को 219 वोटों से पीछे कर दिया है।
-
November 14, 2025 12:03 PM (IST) Posted by Akash Mishra
कम हुआ वोटों का मार्जिन
राघोपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार लीड कर रहे हैं। पांच राउंड की गिनती के बाद वे अब 20158 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। सतीश अब केवल 106 वोटों के मार्जिन से राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव से आगे हैं, जो कि साफ दिखा रहा है कि मतों का अंतर बहुत कम रह गया है।
-
November 14, 2025 11:24 AM (IST) Posted by Akash Mishra
कितने उम्मीदवार मैदान में हैं?
राघोपुर विधानसभा सीट से कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच देखने को मिल रहा है। तीसरे राउंड की मतगणना तक भाजपा बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार तेजस्वी प्रसाद यादव से 1273 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-
November 14, 2025 11:18 AM (IST) Posted by Akash Mishra
अब तक कितने वोट मिले तेजस्वी प्रसाद यादव को
जदयू के तेजस्वी प्रसाद यादव राघोपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के सतीश कुमार से पीछे चल रहे हैं। तीसरे राउंड की गिनती तक उनको 10957 वोट मिले हैं। वहीं, सतीश कुमार तीसरे राउंड की काउंटिंग तक 12230 वोट मिले हैं।
-
November 14, 2025 11:12 AM (IST) Posted by Akash Mishra
भाजपा के सतीश कुमार 1273 के मार्जिन से आगे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज आने हैं। इसके लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार तीसरे राउंड की काउंटिंग तक 12230 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वह, राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव से 1273 वोटों से आगे चल रहे हैं।