A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह बने JD(U) के नए अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह बने JD(U) के नए अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। पटना में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह के नाम पर मुहर लग गई।

राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह हो सकते हैं JD(U) के राष्ट्रीय अध्यक्ष: सूत्र- India TV Hindi
Image Source : PTI राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह हो सकते हैं JD(U) के राष्ट्रीय अध्यक्ष: सूत्र

पटना:  राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। पटना में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह के नाम पर मुहर लग गई। मौजूदा अध्यक्ष आरसीपी सिंह मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं ऐसे में एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के तहत उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ दिया। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। ललन सिंह मुंगेर से सांसद हैं और नीतीश कुमार के काफी करीबी हैं। 
हालांकि इससे पहले से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की रेस में तीन नाम आगे चल रहे थे। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नाम सबसे आगे था, दूसरा नाम उपेंद्र कुशवाहा का और तीसरा नाम खुद नीतीश कुमार काथाहै। नीतीश कुमार अपने फैसलों से अक्सर चौंकाते हैं ऐसे में सबकी नजर पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर थी कि वो किसे सौंपते हैं। इस पर बिहार से लेकर दिल्ली तक सबकी नजरें टिकी थीं। लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह को जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।