A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Ramnagar Chunav Result 2025 Updates: बीजेपी ने रामनगर सीट बड़े अंतर से जीती, नंद किशोर राम बने विधायक

Ramnagar Chunav Result 2025 Updates: बीजेपी ने रामनगर सीट बड़े अंतर से जीती, नंद किशोर राम बने विधायक

Ramnagar Bihar Election Results 2025: रामनगर सीट बीजेपी ने जीत ली है। बीजेपी उम्मीदवार नंद किशोर राम 35680 वोट चुनाव जीत गए हैं।

रामनगर सीट का रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रामनगर सीट का रिजल्ट

पटनाः रामनगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नंद किशोर राम 35680 वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने आरजेडी के सुबोध कुमार को 35 हजार से ज्यादा मतों से हराया। बीजेपी को यहां पर 115214 वोट मिले तो आरजेडी को 79534 वोट मिले। इस सीट से आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। यहां से बीजेपी के नंद किशोर राम, आरजेडी के सुबोध कुमार और जन सुराज पार्टी (जसपा) के पप्पू कुमार रंजन मुख्य उम्मीदवार थे। पिछले चुनाव में यहां से बीजेपी की भागीरथी देवी ने जीत दर्ज की थी। बता दें कि रामनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम चंपारण जिले में स्थित है। यह अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीट है।

बीजेपी ने अपने विधायक का टिकट काटकर नंद किशोर राम को टिकट दिया है जबकि महागठबंधन में कांग्रेस ने यह सीट आरजेडी को दे दी। पिछले चुनाव में एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुबोध कुमार इस बार आरजेडी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान हुआ था। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने वोट डाले थे। 
 
2020 और 2015 के विजेता उम्मीदवार 

2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार भागीरथी देवी ने 15,796 मतों के अंतर से यह सीट जीती थी। उन्हें 39.57% वोट शेयर के साथ 75,423 वोट मिले थे। भागीरथी ने कांग्रेस उम्मीदवार राजेश राम को हराया था जिन्हें 59,627 वोट (31.28%) मिले थे। एनसीपी उम्मीदवार सुबोध कुमार 26,063 वोट (13.67%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।  

रामनगर विधानसभा सीट के पूर्व विजेता उम्मीदवार

2020- भागीरथी देवी (भाजपा)
2015- भागीरथी देवी (भाजपा)
2010- भागीरथी देवी (भाजपा)
अक्टूबर, 2005- चंद्र मोहन राय (भाजपा)
फरवरी, 2005- चंद्र मोहन राय (भाजपा)
2000- चंद्र प्रसाद रे (भाजपा)
1995- राम प्रसाद यादव (जनता दल)
1990- चंद्र मोहन राय (भाजपा)
1985- अर्जुन विक्रम साह (कांग्रेस)
1980- अर्जुन विक्रम साह (कांग्रेस)
1977- अर्जुन विक्रम साह (कांग्रेस)