A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Raniganj Election Result 2025: रानीगंज से अविनाश की जीत, जेडीयू के अच्मित हारे

Raniganj Election Result 2025: रानीगंज से अविनाश की जीत, जेडीयू के अच्मित हारे

Raniganj Seat Result: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में आने वाली रानीगंज विधानसभा आरक्षित सीट है। यहां अनुसूचित जाति के वोटरों का प्रभुत्व है। पूर्व विधायक और जेडीयू के उम्मीदवार आचमित ऋषिदेव यहां के दिग्गज नेता हैं। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

रानीगंज विधानसभा सीट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV GFX रानीगंज विधानसभा सीट

बिहार की रानीगंज विधानसभा सीट पर जेडीयू नेता और पूर्व विधायक अच्मित ऋषिदेव को हार का सामना करना पड़ा है। आरजेडी के अविनाश मंगलम ने उन्हें हराया। अविनाश को कुल 111590 वोट मिले। उन्होंने 8530 वोट से चुनाव जीता। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे अच्मित ऋषिदेव को 103060 वोट मिले। जन सुराज के कृत्यानंद राम तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 3183 वोट से संतोष करना पड़ा। 

बिहार की रानीगंज विधानसभा सीट अररिया जिले में आती है। रानीगंज सीट से आरजेडी के उम्मीदवार अविनाश मंगलम और जेडीयू से आचमित ऋषिदेव थे।

अनुसूचित जाति के वोटरों का है बोलबाला

रानीगंज विधानसभा क्षेत्र SC के लिए आरक्षित सीट है। ये सीट सीमांचल क्षेत्र का हिस्सा है, पिछले दो विधानसभा चुनावों में जनता दल (यूनाइटेड) का गढ़ साबित हुई। हालांकि, इस बार पार्टी को हार झेलनी पड़ी है। यहां अनुसूचित जाति (SC) वोटरों का प्रभाव मजबूत है।

2020 में जेडीयू ने दर्ज की थी जीत

2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार की रानीगंज विधानसभा सीट से जेडीयू के उम्मीदवार आचमित ऋषिदेव की जीत हुई थी। जेडीयू के उम्मीदवार को 81901 वोट मिले थे। आरजेडी के उम्मीदवार अविनश मंगलगम को 79590 वोट मिले थे।

2015 में भी जेडीयू उम्मीदवार की हुई थी जीत

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेडीयू के उम्मीदवार की जीत हुई थी। जेडीयू के उम्मीदवार आचमित ऋषिदेव ने बीजेपी के उम्मीदवार रामजी दास ऋषिदेव को हराया था। जेडीयू के उम्मीदवार को 77717 वोट मिले थे।