बिहार के भोजपुर जिले में हाल ही में हुए एक एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी नाम के युवक की मौत हो गई थी। इस एनकाउंटर के बाद से बिहार में विवाद खड़ा हो गया है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। भोजपुर में कई दिनों से लोग इस एनकाउंटर के विरोध में हंगामा कर रहे हैं। इतना हंगामा करने के बाद अब, भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार राज्य विधि आयोग की टीम शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव पहुंची। इस टीम का नेतृत्व पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा कर रहे हैं।
परिवार को न्याय मिलने का दिलाया भरोसा
इस मामले की जांच का नेतृत्व रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा कर रहे है। न्यायाधीश के साथ में DIG सत्य प्रकाश, DM तनय सुल्तानिया, SP राज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। सबसे पहले जांच टीम एनकाउंटर में मृत भरत तिवारी के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मिले और सारी बातों से अवगत हुए। इस दौरान भरत के परिवार को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया गया। परिवार में मिलने के बाद जांच टीम एनकाउंटर स्थल पर पहुंची और हर बिंदु पर अधिकारियों से बातचित की है।
मां ने लगाई इंसाफ की गुहार
जबकि, इस दौरान भरत तिवारी की मां ने जांच टीम से मांग किया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो मृत बेटे को न्याय मिले। मीडिया से बात करते हुए भी उन्होंने अपने बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जिन जिन लोगों ने मेरे बेटे को मारा है उन सबको फांसी होना चाहिए। मेरी सरकार से यही मांग है कि जो लोग भी इसमें शामिल हैं उन्हें फांसी सी हों और हमें न्याय मिले। साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच की भी मांग की
भरत तिवारी के हुए कथित एनकाउंटर के बाद से भोजपुर पुलिस को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा है। कल महापंचायत के दौरान भी लोगों के गुस्से का शिकार भोजपुर पुलिस को होना पड़ा है। हालांकि, जांच टीम के बिलौटी पहुंचने से वहां के लोगों में एक विश्वास जगा है और न्याय की आस जगी है। वहीं जांच टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी बिलौटी में मौजूद है।
(मनीष सिंह की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ेंः बिहार में भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर पवन कुमार के 6 ठिकानों पर EOU ने डाली रेड, आय से अधिक संपत्ति के मामले पर हुई कार्यवाही
समस्तीपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर भिड़े दो दोस्त, बाग में मारपीट और फायरिंग; कार को किया आग के हवाले