A
Hindi News बिहार बिहार चुनाव 2025: RJD के प्रत्याशी के बाद अब ओवैसी का कैंडिडेट गिरफ्तार, आया हार्ट अटैक तो भेजे गए अस्पताल

बिहार चुनाव 2025: RJD के प्रत्याशी के बाद अब ओवैसी का कैंडिडेट गिरफ्तार, आया हार्ट अटैक तो भेजे गए अस्पताल

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का काम पूरा हो चुका है, वहीं राजद का एक कैंडिडेट के गिरफ्तार होने के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी के उम्मीदवार को भी गिरफ्तार किया गया है। जानें इन दोनों का अपराध क्या था?

ओवैसी का कैंडिडेट गिरफ्तार- India TV Hindi ओवैसी का कैंडिडेट गिरफ्तार

बिहार में चुनावी संग्राम के बीच कुछ प्रत्याशियों पर क़ानून का भी शिकंजा कस रहा है, नामांकन के बाद कल दो प्रत्याशियों की गिरफ़्तारी भी हो गई.. बड़ी ख़बर बिहार के रोहतास से है। रोहतास में राजद प्रत्याशी सतेंद्र साह को गिरफ़्तार किया गया है। बता दें कि सासाराम से आरजेडी ने सतेंद्र साह को टिकट दिया था। पुलिस ने उन्हें झारखंड के गढ़वा में हुई डकैती के पुराने माामले में गिरफ्तार किया है, ये पूरा मामला 2004 का है। सतेंद्र साह की गिरफ़्तारी के बाद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। साह की गिरफ्तारी के बाद एक और बड़ी खबर जहानाबाद से मिली है। 

गिरफ्तार करने के बाद आया हार्ट अटैक

जहानाबाद में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का प्रत्याशी गिरफ़्तार हुआ है, जिसका नाम कलामुद्दीन है। उन पर फ़ायरिंग का केस चल रहा था और इस मामले में फ़रार चल रहे थे। एसडीएम दफ्तर में अपना नामांकन पहुंचे कलामुद्दीन को दफ्तर  के कैंपस से गिरफ़्तार किया गया है। बता दें कि कलामुद्दीन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। जैसे ही पुलिस उन्हें गिरफ्तारी करने पहुंची कलामुद्दीन को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। समर्थकों ने साजिश का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। 

कलामुद्दीन को भेजा गया पीएमसीएच

कलामुद्दीन के खिलाफ काको थाना में केस दर्ज है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। अचानक हार्ट अटैक आने पर ओवैसी के प्रत्याशी को आनन-फानन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।