Hilsa Election Result 2025: बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच, नालंदा जिले की हिल्सा विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव ने शुरुआती रुझानों में बढ़त बना ली है। यह मुकाबला इसलिए भी सबसे रोमांचक बना हुआ है, क्योंकि शक्ति यादव ने पिछले चुनाव में महज 12 वोटों से मिली हार का बदला लेने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
12 वोटों की हार, अब जीत की ओर कदम?
2020 के पिछले विधानसभा चुनाव में हिलसा सीट पर पूरे बिहार में सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। उस वक्त, जनता दल (यूनाइटेड) के कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने आरजेडी के अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव को मात्र 12 वोटों के अंतर से हराया था। यह बिहार के चुनावी इतिहास में सबसे करीबी मुकाबलों में से एक था, जिसके बाद वोटों की दोबारा गिनती को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इस बार भी दोनों दिग्गज नेता आमने-सामने हैं।
रुझानों में एनडीए को मिला बहुमत
रुझानों में एक बार फिर से एनडीए की ही सरकार बनती नजर आ रही है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में एडीए ने बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। रुझानों में एनडीए ने बहुमत के लिए 122 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक एनडीए ने 169 सीटों पर बढ़त बना ली है। फिलहाल मतों की गणना जारी है। एनडीए को अभी और अधिक सीटों पर बढ़त मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुका है। उससे पहले जेडीयू ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि फिर से आ रही है सुशासन की सरकार।
शुरुआती रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 122 सीटों से ज्यादा पर बढ़त