A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. समस्तीपुर में मिला शराब का तहखाना, इकडी के खेत में जमीन के अंदर छिपाकर रखी थीं बोतलें

समस्तीपुर में मिला शराब का तहखाना, इकडी के खेत में जमीन के अंदर छिपाकर रखी थीं बोतलें

समस्तीपुर में पुलिस ने इकडी के खेत के अंदर बने तहखाने से महंगी शराब की कई बोतलें जब्त की हैं। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Samastipur - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT समस्तीपुर में शराब का तहखाना

बिहार के समस्तीपुर में शराब माफिया धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार करने से गुरेज नहीं कर रहे। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद एवं मध निषेध विभाग की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ छापेमारी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शराब बरामद की गई है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाघी गांव में छापेमारी शुरू की तो इकडी के खेत में जमीन के अंदर बने तहखाना देखकर पुलिसकर्मी हैरान हो गए। जमीन के अंदर तहखाना बनाकर छिपाई गई शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा गया। जिसमें 586 लीटर शराब बरामद हुई।

दूसरा मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां छापामारी के दौरान 546 लीटर शराब बरामद की गई और दो शराब तस्करों के भी गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन साइज की विदेशी शराब जब्त की, जिनमें अलग-अलग ब्रांड की महंगी शराब के कार्टन शामिल हैं। उत्पाद विभाग के अनुसार शराब कारोबारियों ने पुलिस की निगाहों से बचने के लिए जमीन को खोदकर एक गहरा तहखाना तैयार किया था, जिसमें बड़ी मात्र में शराब छिपाकर रखी गई थी।

इकडी के खेत में बनाया तहखाना

सुनसान जगह पर इकडी के खेत में तहखाना इस तरह बनाया गया था कि ऊपर से सामान्य झाड़ी इकड़ी की खेत की तरह दिखाई दे रहा था और किसी को इसकी भनक भी न लगे। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहे है आगे भी ऐसे अभियान तेज किए जाएंगे। बेहद चालाकी से बनाए गए इस गुप्त तहखाने के पकड़े जाने से शराब माफियाओं के हौसले पस्त हुए हैं।

(समस्तीपुर से सुनील कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

नकली पुलिस बनकर पहुंचे बदमाश, शराब ढूंढ़ने के बहाने चुरा ले गए दर्जनों बकरियां, सरकारी पैसे से खरीदी थी

बिहार बनेगा पूर्वी भारत का ''टेक हब''! मुख्य सचिव ने बताया ब्लू प्रिंट