A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार शरीफ में स्कॉर्पियो चोरी की घटना CCTV में कैद, लॉक गाड़ी को घर के सामने से उठा ले गए दो चोर

बिहार शरीफ में स्कॉर्पियो चोरी की घटना CCTV में कैद, लॉक गाड़ी को घर के सामने से उठा ले गए दो चोर

बिहार शरीफ में दो चोर स्कॉर्पियो चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि चोर पहले घर के आस-पास रेकी करते हैं और फिर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

स्कॉर्पियो चोरी की घटना CCTV में कैद - India TV Hindi
Image Source : REPORTER स्कॉर्पियो चोरी की घटना CCTV में कैद

नालंदाः बिहार शरीफ में मंगलवार की दोपहर स्कॉर्पियो गाड़ी की चोरी का लाइव वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह मोहल्ले का बताया जा रहा है। यह घटना सोमवार की रात हुई, जब दीपक कुमार नाम का एक व्यक्ति अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी पूरी तरह लॉक करके प्रमोद महतो के मकान के आगे खड़ा करके गया था। जब वह सुबह लौटा, तो देखा कि उसकी गाड़ी गायब हो चुकी थी। उसने पहले आसपास के लोगों से पूछा फिर घर के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे वाले घर में गया जहां से उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी रात में कैसे चोरी हो गई, उसके बाद दीपक ने तुरंत सोहसराय थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गाड़ी लॉक थी फिर भी हो गई चोरी

सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों को चुराई गई गाड़ी को लेकर भागते हुए देखा गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से चोरों की चालाकी और उनकी योजना को देखा जा सकता है, जहां दोनों चोरों ने पहले मोहल्ले में जाकर रेकी की। हर गली में जाकर काफी देर तक लोगों को देखा आसपास के घरों में लोग सोए हैं कि नहीं, इस बात का पूरी तरह से सत्यापन कर लिया, फिर एक अज्ञात चोर औजार के सहारे गेट खोलता है। गाड़ी को स्टार्ट करता है। गाड़ी की हेड लाइट सेफ्टी की लिए नहीं जलाई और आगे बढ़ने लगता है। तभी उसके साथ वाले साथी ने आगे बढ़कर दूसरी तरफ से गाड़ी पर चढ़कर दोनों फरार हो जाते हैं। 

चोरी का वीडियो वायरल

वीडियो में यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि यह दोनों चोर काफी शातिर हैं। चोर मुंह पर भी कपड़ा लगाए हुए हैं ताकि इसकी आसानी से पहचान ना हो पाए। ऐसे में चोरी का वीडियो न केवल दीपक के लिए दुखद है बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, स्थानीय निवासियों में भय फैल गया है।

वहीं पुलिस के रात्रि गश्ती पर भी सवालिया निशान उठना है कि आखिर पुलिस रात्रि में दोस्ती करती है गली मोहल्ले में भी चौकीदार भ्रमण करता है परंतु उसे भी चकमा देकर कर चोर अपने कार्य में सफल हो रहे है। वहीं इस मामले में सोहसराय पुलिस से पीड़ित ने मांग की कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसकी चोरी गई गाड़ी को वापस कराया जाय।

 

रिपोर्ट- शिव कुमार, नालन्दा