A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के दरभंगा में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, घात लगाए अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

बिहार के दरभंगा में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, घात लगाए अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

दरभंगा में ज्वैलरी की दुकान चलाने वाले एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम बदमाश फरार हो गये।

 दरभंगा में दुकानदार की गोली मारकर हत्या - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दरभंगा में दुकानदार की गोली मारकर हत्या

दरभंगाः बिहार के दरभंगा में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान घात लगाए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल राहुल को DMCH लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घात लगाकर बैठे थे अपराधी

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज दारू भट्टी निवासी युवा सर्राफा व्यवसायी राहुल कुमार, जो एपीएम थाना क्षेत्र के बरह्मेत्रा चौक पर ज्वेलर्स की दुकान चलाते थे। दुकान बंद कर घर लौटने के क्रम में पहले से घात लगाकर पीछा कर रहे अपराधियों ने पंडासाराय रेलवे फाटक से पहले एक निजी स्कूल के नजदीक उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि काफी समय से अपराधी नजर रख कर दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान घात लगाए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल राहुल को आनन-फानन में DMCH लाया गया, फिर पारस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद राहुल के घर में कोहराम मच गया। 

व्यापारियों में आक्रोश

पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किया है। अभी तक पुलिस द्वारा कोई जानकारी इस मामले में नहीं दी गई है, लेकिन जल्द ही इस मामले के बारे मे खुलासा कर सकती हैं। FSL की टीम जांच में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारी में आक्रोश और दहशत का माहौल है। व्यापारिक संगठन ने गुरुवार दुकान बंद करने की तैयारी कर रही हैं। 

रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार