A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सिवान में वर्चस्व की लड़ाई में जमकर हुई तलवारबाजी, 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सिवान में वर्चस्व की लड़ाई में जमकर हुई तलवारबाजी, 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सिवान जिले के भगवानपुर थाना इलाके के मलमलिया मोर के समीप आज शुक्रवार की शाम वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में जमकर तलवार बाजी हुई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिवान में वर्चस्व की लड़ाई में जमकर हुई तलवारबाजी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सिवान में वर्चस्व की लड़ाई में जमकर हुई तलवारबाजी

सिवान: सिवान जिले के भगवानपुर थाना इलाके के मलमलिया मोर के समीप आज शुक्रवार की शाम वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में जमकर तलवार बाजी हुई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल भगवानपुर थाना इलाके के कोरिया गांव के रहने वाले मुन्ना सिंह रोहित सिंह कन्हैया सिंह समेत कुल 6 लोगों को तलवार से काटने का प्रयास किया गया। इन 6 लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई है जिनमें मुन्ना सिंह, रोहित कुमार सिंह और कन्हैया सिंह शामिल है जबकि रोशन कुमार सहित दो और लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज सिवान के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में घायल रोशन कुमार के दादा भारत सिंह ने बताया कि शत्रुघ्न नाम के एक व्यक्ति ने गाड़ी से धक्का मार दिया और उसके बाद जो दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां मौजूद छह लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है।

क्या बोले परिजन?

इस पूरे मामले में मृतक के परिजन मुकुंद सिंह ने बताया कि शत्रुघ्न नाम के व्यक्ति का पूरा परिवार शराब का कारोबार करता है। हमलोगों ने कई बार कुछ महीनों पहले ही महराजगंज एसडीपीओ व भगवानपुर थाने की पुलिस को सूचना दी लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ.अगर कार्रवाई हो गई होती तो आज ये हत्याएं नहीं होती।

क्या बोले एसपी?

वही इस मामले पर एसपी मनोज तिवारी  घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने मीडिया से बताया कि 3 लोगो की मौत हुई है.जब कि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। तलवारबाजी के कारण घटना घटी है.आपसी लड़ाई के कारण यह सब हुआ है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट-कैलाश कुमार, सिवान