1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार की सड़कों पर घोड़े को दौड़ाते 6 साल की बच्ची का वीडियो वायरल, न डर न हिचक.. जज्बा देखने लायक

बिहार की सड़कों पर घोड़े को दौड़ाते 6 साल की बच्ची का वीडियो वायरल, न डर न हिचक.. जज्बा देखने लायक

सासाराम में छह साल की एक बच्ची सड़कों पर घोड़े को दौड़ा रही है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्ची को देखकर ऐसा लग रहा है कि घुड़सवारी करने के दौरान उसे किसी प्रकार का डर नहीं है।

सासाराम में घुड़सवारी करती बच्ची- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सासाराम में घुड़सवारी करती बच्ची

सासारामः बिहार के सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ले की रहने वाली 6 वर्ष की आब्या इन दिनों में चर्चा में है। आब्या कि उम्र मात्र 6 साल की है। बच्ची को घुड़सवारी में महारत हासिल है। जब वह सड़कों पर घोड़ा लेकर निकलती हैं तो लोग देखते रह जाते हैं। आब्या जहां पहले अपने कैंपस में ही घोड़ा दौड़ती थी। लेकिन कैंपस से निकाल कर वो मोहल्ले में घोड़ा दौड़ने लगी। उसके हौसले और बढ़े और अब वह सड़कों पर घोड़ा लेकर निकल जाती है और पूरे शिद्दत से घुड़सवारी करती है। 

बच्ची को पसंद है घुड़सवारी करना

आब्या कहती है कि वह अपने घोड़े का नाम बादल रखी है। उसे घुड़सवारी बेहद पसंद है। इसलिए एक साल से घोड़े की सवारी कर रही है। अब तो बादल नामक घोड़े से उसकी दोस्ती हो गई है। सुबह और शाम जब भी समय मिलता है, वह बादल के पीठ पर सवार हो जाती है और पूरे मोहल्ले की एक चक्कर काट कर आती है। इतना ही नहीं, आब्या का घर सासाराम रेलवे स्टेशन के निकट है तो कभी-कभी वह ट्रेन और मालगाड़ी से भी रेस लगाती हुई दिख जाती है। आब्या के पिता भूपेंद्र सिंह उर्फ चुन्नू सिंह कहते हैं की बचपन से ही जानवरों को लेकर आब्या की रुचि को देखते हुए उन्होंने उसे घुड़सवारी सिखाने का फैसला लिया। 

Image Source : india tvसासाराम में घुड़सवारी करती बच्ची

कौन है ये छोटी घुड़सवार?

ये बच्ची कोई आम परिवार से नहीं आती। यह कैमूर और रोहतास के पूर्व एमएलसी कृष्ण सिंह की पोती है। बच्ची अपनी मेहनत से खुद की पहचान बना रही है। वीडियो में दिख रही बच्ची जिस सहजता और संतुलन के साथ घोड़े को संभाल रही है, वह किसी अनुभवी सवार से कम नहीं। चेहरे पर मुस्कान, आंखों में चमक और हाथों में घोड़े की लगाम — मानो कह रही हो, "मैं रुकने के लिए नहीं बनी!"

यहां देखें बच्ची की घुड़सवारी का वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस नन्हीं घुड़सवार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इस बच्ची की तारीफ करते नहीं थक रहे। वीडियो शेयर करते हुए लोग बच्ची को तरह-तरह की उपाधि दे रहे हैं।

रिपोर्ट- रंजन सिंह, सासाराम