1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या के तलाक मामले पर आज होगी सुनवाई, अनुष्का के भाई आकाश ने लालू परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या के तलाक मामले पर आज होगी सुनवाई, अनुष्का के भाई आकाश ने लालू परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या के तलाक मामले पर आज फैमिली कोर्ट में सुनवाई होने वाली हैं। वहीं इसी बीच अनुष्का के भाई आकाश यादव ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Tej Pratap Yadav and Aishwarya divorce case Hearing will be held today Anushka's brother Akash made - India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक मामले पर आज होगी सुनवाई

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की तलाक मामले में आज फैमिली कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। अनुष्का के भाई आकाश यादव ने इस दौरान बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि लालू परिवार हमारे परिवार का चरित्र हनन कर रहा है। लालू परिवार हम लोगों को मरवा भी सकता है। बता दें कि बीते दिनों तेज प्रताप यादव की अनुष्का संग शादी की तस्वीरें वायरल हुईं थी, जिसके बाद राजद सुप्रीमों ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। वहीं परिवार से भी तेज प्रताप यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके लालू यादव ने यह भी साफ कर दिया है कि तेज प्रताप के साथ संबंध रखने वाले सोच समझ कर उनके साथ रिश्ता रखें। 

फैमिली कोर्ट में आज होगी सुनवाई

बता दें कि बिहार में इन दिनों लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसी कड़ी में फैमिली कोर्ट में आज तेज प्रताप और एश्वर्या के तलाक मामले की सुनवाई होनी है। वहीं दूसरी तरफ अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने अपने परिवार पर जान का खतरा बताते हुए लालू प्रसाद यादव के परिवार पर बड़ा आरोप लगाया है। आकाश यादव ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि लालू परिवार उनके परिवार का चरित्र हनन कर रहा है और वे उन लोगों को मरवा भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये सब बंद नहीं हुआ तो उनके पास ऐसे सबूत हैं जिन्हें वो मीडिया के सामने रखेंगे।

कब-कब, क्या-क्या हुआ?

बता दें कि तेज प्रताप यादव और एश्वर्या राय की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। इसके बाद 3 नवंबर 2018 को तेजप्रताप यादव और एश्वर्या की तलाक की अर्जी कोर्ट में पहुंची। इसके बाद 13 सितंबर 2019 को एश्वर्या तेज प्रताप के घर से निकल गईं। 24 मई 2015 को तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव संग अपने प्यार की बात जगजाहिर कर दी। 25 मई 2025 को लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर निकाल दिया। 29 मई को आज फैमिली कोर्ट में तेज प्रताप यादव और एश्वर्या के तलाक मामले की सुनवाई होनी है। इस पूरे मामले बिहार की सियासत गर्म है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि बिहार की बेटी का अपमान करना लालू परिवार को महंगा पड़ेगा। वहीं चिराग पासवान ने कहा कि बेहतर होगा ये मामला आपस में ही सुलझा लिया जाए।