1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'बहन की दुहाई और लालू से लड़ाई', कौन है अनुष्का का भाई आकाश यादव, तेजप्रताप से है कैसा रिश्ता?

'बहन की दुहाई और लालू से लड़ाई', कौन है अनुष्का का भाई आकाश यादव, तेजप्रताप से है कैसा रिश्ता?

लालू यादव के बड़े बेटे की एक पोस्ट से बवाल मचा है जिसमें उन्होंने अनुष्का के साथ अपने रिलेशनशिप की बात कही थी। इस विवाद के बाद अब अनुष्का के भाई आकाश यादव ने बड़ी बात कही है। जानिए कौन है आकाश यादव?

कौन है आकाश यादव- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO कौन है आकाश यादव

बिहार में तेजप्रताप यादव का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और लालू परिवार के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तेजस्वी यादव, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य साफ कर चुके हैं कि वो लालू यादव के फैसले के साथ खड़े हैं तो दूसरी तरफ राबड़ी देवी का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन सियासी गलियारे में बयानों की झड़ी लग गई है। इसके बाद आज अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव मीडिया के सामने आए और इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि जिन तस्वीरों को झूठा बताया जा रहा है वो सही हैं। साथ ही ये भी कह दिया कि लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकालकर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है।

लालू परिवार पर बरसने वाले कौन हैं आकाश यादव

तेजप्रताप के खास दोस्त आकाश यादव की बहन है अनुष्का यादव। आकाश यादव पहले आरजेडी में ही था और तेजप्रताप की सिफारिश पर आकाश यादव छात्र आरजेडी का अध्यक्ष बना था। आकाश और अनुष्का के घर तेजप्रताप यादव का आना जाना था। अनुष्का तेजप्रताप के रिश्ते की खबर मिलते ही राजद ने आकाश को पार्टी से निकाला और फिर आकाश को छात्र आरजेडी के अध्यक्ष पद से भी हटाया गया। उसके बाद ही तेजप्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के खिलाफ मोर्चा खोला था।

नागेंद्र राय का बड़ा बयान

लालू के भतीजे नागेंद्र राय ने आकाश और अनुष्का की फैमिली पर बड़ा आरोप लगाया और कहा, तेजप्रताप को तो इन लोगों ने ट्रैप किया है, क्योंकि इनको पैसा भी कमाना है और पोस्ट भी पाना है। इसीलिए इनलोगों ने ग्रुप बनाकर तेज को ट्रैप करने का काम किया है। आकाश यादव जो बाहर पढ़ता था और पढ़ने के दौरान ही आरजेडी ज्वॉइन किया, फिर वो धीरे-धीरे तेज प्रताप से अटैच हुआ, उसको विश्वास में लेकर अपने घर बुलाया, घर बुलाने के बाद उसकी मां, जो कुछ तंत्र-मंत्र जानती है..तो सबने तेजप्रताप का माइंड वाश किया है। आकाश तेजप्रताप को हमेशा अपने घर पर बुलाता था..दशहरा में बुलाया और दूसरे दिन से इनकी अनुष्का से नजदीकी बढ़ी..लेकिन प्यार जैसा कोई मैटर नहीं है।

तेजप्रताप के मामा ने कही ये बात

 

वहीं, राबड़ी के भाई और तेजप्रताप के मामा ने कहा है कि, तेजप्रताप जी जहां भी हों, उनको सामने आना चाहिए और अगर वे मेरी आवाज़ सुन रहे हों तो उनको आना चाहिए और बिहार की जनता को सारी बात और सच्चाई बतानी चाहिए। उसके बाद बिहार में उनका जय जयकार हो जाएगा और उनके सपोर्टर्स भी बढ़ जाएंगे और उनका जिंदाबाद करेंगे।