1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेजस्वी यादव के घर आई लक्ष्मी, बोले- पुत्री रत्न के रूप में उपहार मिला है

तेजस्वी यादव के घर आई लक्ष्मी, बोले- पुत्री रत्न के रूप में उपहार मिला है

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी है।

तेजस्वी यादव- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी है। तेजस्वी यादव के घर लक्ष्मी आई है। उन्होंने ट्वीट किया, "ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।" बीते दिनों तेजस्वी यादव के पिता बनने की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। खबर में कहा गया था कि तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने दिल्ली में एक बेटी को जन्म दिया है। 

अफवाह पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह चाहते हैं कि उन्हें बेटी ही हो। बेटी लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं, लेकिन पहले बच्चे को इस दुनिया में आने तो दीजिए।

'हम तो चाहते हैं कि पहली बेटी ही हो'

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बोलते हुए तेजस्वी यादव को अपने पिता बनने की अफवाह भी याद आ गई थी। इस पर तेजस्वी यादव हंसे और फिर बोले, "स्पीकर महोदय, मेरी पत्नी गर्भवती है। कल इतनी अफवाह फैल गई कि बेटी हुई है, बेटी हुई है। अरे अच्छा है, हम तो चाहते हैं कि पहली बेटी ही हो। लक्ष्मी आए घर में। बेटी लक्ष्मी का स्वरूप होती है, लेकिन पहले बच्चा पैदा तो होने दीजिए।"