1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पहलगाम आतंकी हमले पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- पूरा देश एक साथ खड़ा है

पहलगाम आतंकी हमले पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- पूरा देश एक साथ खड़ा है

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है। पूरा देश इस घटना के खिलाफ एक साथ खड़ा है।

Tejashwi Yadav responded to Pahalgam terror attack said The whole country is standing together- India TV Hindi
Image Source : PTI पहलगाम आतंकी हमले पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जो इस हमले में घायल हुए थे, उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस हमले को लेकर देशभर में नाराजगी है। अलग-अलग नेताओं द्वारा इस हमले की आलोचना की जा रही है। इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पहलगाम हमले पर बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा, 'पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है और जिस तरीके से आतंकवादियों ने इतने सारे लोगों को मारा है। इस घटना बेहद दुखद है। इससे पहले जम्मू कश्मीर में कभी भी पर्यटकों पर हमला नहीं किया गया है।'

तेजस्वी यादव बोले- पूरा देश एक साथ है

उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि सरकार, सेना और जांच एजेंसियां पूरी ताकत के साथ जो भी कदम उठाना हैं उठाएं, ताकि एक भयमुक्त माहौल बनाया जा सके। लेकिन पहलगाम पहले से ही एक उच्च सुरक्षा जोन है। बावजूद इसके यह घटना कैसे हुई। यह केवल सरकार और जांच एजेंसियां ही बता सकती हैं। पूरा देश आज एक साथ खड़ा है।' इसी मामले पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी बयान दिया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'हमने कई निर्दोष लोगों की जान गंवाई है मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'

क्या बोले राजनाथ सिंह?

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "आतंकवाद को लेकर भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति है। मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। इस आतंकी हमले के दोषियों के साथ ही इसके पर्दे के पीछे छिपे लोगों तक भी पहुंचा जाएगा। मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि करारा और स्पष्ट जवाब दिया जाएगा।" राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जल्द ही इसका रिजल्ट भी देखने को मिलेगा।