A
Hindi News बिहार 'बिहार में राक्षस राज... नीतीश कुमार ने बेची अपनी नैतिकता, अपराधियों ने लिया खरीद', जानिए CM पर क्यों भड़के तेजस्वी यादव?

'बिहार में राक्षस राज... नीतीश कुमार ने बेची अपनी नैतिकता, अपराधियों ने लिया खरीद', जानिए CM पर क्यों भड़के तेजस्वी यादव?

तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में "राक्षस राज" है। बढ़ते क्राइम को लेकर बिहार में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार- India TV Hindi Image Source : FILE PHOTO तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार

बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश कुमार ने अपनी नैतिकता बेच दी है और अपराधियों ने उसे खरीद लिया है। इसलिए राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सीएम ने इस बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है। पीएम मोदी, अमित शाह और चिराग पासवान के प्रिय सीएम बढ़ते अपराध को लेकर चुप हैं।'

अपराधों के खिलाफ नहीं हो रही कोई कार्रवाई

इसके साथ ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, 'बिहार में "राक्षस राज" है। राज्य में हो रही अराजकता, हत्याओं और अपराधों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब भी भाजपा और सीएम नीतीश कुमार सत्ता में आते हैं, अपराधी जेलों से रिहा हो जाते हैं। हमें राज्य में ऐसी निष्क्रिय सरकार नहीं चाहिए।'

चिराग पासवान के पास कोई विचारधारा नहीं- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान की कोई विचारधारा नहीं है। जो भी हैं, वे अभिनय करने वाले कलाकार हैं। तीन बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने बेतुकी बातें कहने के अलावा कोई काम नहीं किया है।

राहुल गांधी के साथ करेंगे विरोध प्रदर्शन

तेजस्वी ने कहा, '9 जुलाई को मैं और राहुल गांधी चक्का जाम करेंगे। जिस तरह से बिहार के लोगों से वोटिंग का अधिकार छीना जा रहा है। उसी तरह जल्द ही उनके दूसरे अधिकार भी छीने जाएंगे, इसलिए हम इसका विरोध करेंगे।'