A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. हीट वेव से बचने के लिए करें मौसमी फलों का सेवन, शरीर में कम न होने दें पानी की मात्रा

हीट वेव से बचने के लिए करें मौसमी फलों का सेवन, शरीर में कम न होने दें पानी की मात्रा

बिहार में लगातार बदल रहा मौसम लोगों को बीमार कर सकता है। यहां शुक्रवार को हवा के रुख में परिवर्तन देखा गया। वहीं शनिवार की सुबह तक बारिश का माहौल बना रहा लेकिन अचनाक से मौसम में गर्मी आ गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक हीट वेव का खतरा रहने वाला है।

हीट वेव का खतरा- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO हीट वेव का खतरा

पटना: बिहार में लगातार बदल रहा मौसम लोगों को बीमार कर सकता है। यहां शुक्रवार को हवा के रुख में परिवर्तन देखा गया। वहीं शनिवार की सुबह तक बारिश का माहौल बना रहा लेकिन अचनाक से मौसम में गर्मी आ गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक हीट वेव का खतरा रहने वाला है। ऐसे में डॉक्टर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि ऐसे मौसम में शरीर में पानी की मात्रा कम होते ही बड़ा खतरा हो सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पूर्वी भागों में 24 घंटे के दौरान बारिश का माहौल रहा, जबकि अन्य इलाकों में उमस भरी गर्मी रही। बाल्मिकी नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि डेहरी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक बार फिर से बिहार में 'हीट वेव' बनने का पूर्वानुमान है। राज्य के साउथ बिहार में इसका असर देखने को मिल सकता है। हवा कल तक पूर्वी थी लेकिन अब वह पश्चिमी हो रही है। इससे गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसे मौसम में लोगों को पानी का सेवन ज्यादा करना चाहिए। मौसमी फलों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। पानी का खजाना तरबूज, ग्रीष्म ऋतु का अद्वितीय फल खरबूजा, खीरा-ककड़ी, नींबू पानी, छाछ इस मौसम से लड़ने के लिए मजबूत हथियार साबित हो सकते हैं।