1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौत

मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौत

मुजफ्फरपुर में शनिवार रात तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो ने ऐसा कहर बरपाया कि एक BMP जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरोगा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Scorpio accident- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो

 मुजफ्फरपुर में शनिवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दरोगा समेत तीन लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे को अंजाम दिया। मोतीपुर थाना के पास हुए इस हादसे में थाने में तैनात BMP जवान भार्गव भूषण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरोगा और होटल संचालक विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक BMP जवान भार्गव भूषण और दरोगा सब्जी खरीदने के लिए मोतीपुर थाना से बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों थाना गेट से बाहर निकले, मोतिहारी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि BMP जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।

होटल में जा घुसी स्कॉर्पियो 

दरोगा और BMP जवान को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित विनोद कुमार के होटल में घुस गई। वाहन ने होटल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और होटल संचालक विनोद कुमार को भी कुचल दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो गड्ढे में जाकर पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। DSP पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया।

चालक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। वाहन चालक रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

घायल दरोगा और होटल संचालक को पहले मोतीपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए SKMCH रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में स्कॉर्पियो के अनियंत्रित और तेज रफ्तार में होने की बात सामने आई है।

उधर, पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के नया टोला इलाके में कथित तौर पर शराब के नशे में धुत दो कार सवारों ने जमकर बवाल किया। अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क पर कई वाहनों को टक्कर मार दी और एक दुकान में घुसने की कोशिश की। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार सवार दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

रिपोर्ट-संजीव कुमार, बिहार

ये भी पढ़ें:
पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने कई वाहनों में लगाई आग; 10 किमी तक लगा लंबा जाम