A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए, ये छल है... धोखा है', एनडीए सीट बंटवारे पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

'इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए, ये छल है... धोखा है', एनडीए सीट बंटवारे पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सियासी खलबली मचा दी है। उन्होंने लिखा कि अभी इंतजार करिए, सीटों पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ये छल है... धोखा है।

UPrendra kushwaha- India TV Hindi
Image Source : PTI उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव में अभी एनडीए और महागठबंधन में घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अंदरखाने घमासान मचा हुआ है। इस बीच राष्ट्रीय लोकमोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सियासी खलबली मचा दी है। उन्होंने लिखा कि अभी इंतजार करिए, सीटों पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ये छल है... धोखा है।

आप लोग सजग रहिए

कुशवाहा ने लिखा-'इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।'

फाइनल हो गया सीट फॉर्मूला!

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो गया है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार की जेडीयू 101 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं  बीजेपी 100 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इनके अलावा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास 26, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा 7 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 6 सीट पर चुनाव लड़ेगी। यानी बिहार एनडीए में जेडीयू बिग ब्रदर होगी। इसका ऐलान आज हो सकता है। लेकिन इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर पोस्ट कर सियासी खलबली मचा दी है।