A
Hindi News बिहार "हम सरकार बना रहे हैं", मतगणना के बीच तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या बोले

"हम सरकार बना रहे हैं", मतगणना के बीच तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या बोले

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस बीच तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह सरकार बनाने जा रहे हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने दिया बयान।- India TV Hindi Image Source : PTI राजद नेता तेजस्वी यादव ने दिया बयान।

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव का संग्राम जारी है। यहां एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो गई है। इस बीच आज सुबह-सुबह राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी मां राबड़ी देवी के घर से अपने घर पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव इस दौरान काफी उत्साह में दिखे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम लोगों की जीत होने वाली है हम जीत रहे हैं। बदलाव होगा। हम सरकार बना रहे हैं।" बता दें कि बिहार में सुबह से ही मतगणना जारी है। आज शाम तक चुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे। 

विजय सिन्हा ने साधा निशाना

इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में लोग "जंगल राज के युवराज" को कड़ा संदेश देकर "जमींदारी भाव (जमींदारी की संस्कृति)" को खत्म कर देंगे। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने को बताया, "जनता तय करेगी कि चुनाव कौन जीतेगा। 'परिवारवादी लोग' राजनीति को अपनी जागीर मानते हैं। लेकिन बिहार की जनता सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए 'जंगल राज' के 'युवराज' को कड़ा संदेश देगी। बिहार के लोग इस जमींदारी भाव को खत्म कर देंगे।"

बिहार में मतगणना आज

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हुआ। दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार की जनता ने छप्पर फाड़ कर मतदान किया। इसके अलावा आज नतीजों का दिन है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। हालांकि यह भी थोड़ी ही देर में तय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव की मतगणना जारी, यहां देखें चुनाव से जुड़े नतीजे

शुरुआती रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 122 सीटों से ज्यादा पर बढ़त