गया: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने गया सर्किट हाउस में शनिवार को बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा, “बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर थोड़ा धैर्य रखिए।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार काम में व्यस्त हैं, इसलिए पटना गांधी मैदान में आयोजित ईद समारोह में उनके स्थान पर बेटे निशांत कुमार पहुंचे। दीपक प्रकाश ने दावा किया कि बीते 20 वर्षों में बिहार सामाजिक और आर्थिक रूप से बदला है, और आगे भी यह विकास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन वहां से भी बिहार के विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि आने वाली किसी भी सरकार का संचालन “सीएम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में” ही होगा।
पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव
दीपक प्रकाश ने बताया कि पंचायत चुनाव का वर्तमान आरक्षण रोस्टर 10 साल पुराना हो चुका है, इसलिए 2026 के पंचायत चुनाव में नया आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएगा। इसे लेकर विभागीय तैयारी अंतिम चरण में है। बंगाल की राजनीति पर तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को जो हराएगा हम उसके साथ रहेंगे के सवाल पर कहा कि “ एक समय बंगाल आर्थिक विकास का अग्रणी राज्य था, लेकिन “पिछले कुछ वर्षों में बंगाल काफी पिछड़ गया है।”
पश्चिम बंगाल में एनडीए की ही सरकार बनेगी
उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में पीएम के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बंगाल में बनेगी और राज्य “दोबारा आर्थिक रूप से मुख्यधारा में लौटेगा।” ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ममता सरकार के लंबे कार्यकाल में राजनीतिक हिंसा बढ़ी है और “वहां की जनता त्रस्त हो चुकी है।” उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल में बदलाव तय है और एनडीए की सरकार बनने से विकास की नई राह खुलेगी।
गया से अजित कुमार की रिपोर्ट)(