A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. रील बनाने के दौरान पत्नी को युवक से हो गया प्यार, शादी के 4 महीने बाद पति को छोड़ बॉयफ्रेंड संग हुई फरार

रील बनाने के दौरान पत्नी को युवक से हो गया प्यार, शादी के 4 महीने बाद पति को छोड़ बॉयफ्रेंड संग हुई फरार

बिहार के बांका जिले में एक महिला शादी के चार महीने बाद प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी करीब डेढ़ लाख रुपये भी लेकर भागी है।

रील बनाने के दौरान पत्नी को युवक से हो गया प्यार - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT रील बनाने के दौरान पत्नी को युवक से हो गया प्यार

बांकाः बांका के रजौन थाना क्षेत्र के कठचातर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज चार महीने बाद ही नवविवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, धनकुंड थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय दिलीप दास ने बताया कि उसकी शादी 16 मई 2025 को रजौन थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद पत्नी तीन महीने तक ही ससुराल में रही और इसके बाद मायके चली गई। वहीं युवती के पिता ने अपने दामाद के ऊपर पुत्री के लापता कर देने का आरोप लगाया है। दावा है कि रील में साफ दिख रहा है कि युवती का किसी अन्य लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी पत्नी

पति दिलीप दास जो चेन्नई में रहकर मजदूरी करता है। उसने बताया कि कई बार पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया लेकिन उसे न तो पत्नी से मिलने दिया गया और न ही साथ भेजा गया। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर लगातार सक्रिय रहती थी और रील भी बनाती थी। हाल ही में उसने देखा कि पत्नी ने रील में एक अज्ञात युवक के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

वीडियो में दोनों की नजदीकियां देखकर उसे शक हुआ कि पत्नी का पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा है। पति का आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर योजना बनाते हुए पत्नी को उसी युवक के साथ भगा दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक भागलपुर जिले का रहने वाला है। दिलीप दास ने इस मामले में रजौन थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन और दोनों की तस्वीरें अपने पास रख ली हैं और छानबीन शुरू कर दी है।

डेढ़ लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ फरार

दिलीप दास ने बताया कि मैं अपने पत्नी के खाते में डेढ़ लाख रुपया रखा था। वह भी साथ में लेकर अपने प्रेमी के साथ हुआ फरार हो गई है। इंस्टाग्राम के रेल पर एक लड़के के साथ वीडियो देखने के बाद पता चला कि उस लड़के के साथ ही फरार हो गया है। उस लड़के के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है कौन है और कितने दिनों से उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं दूसरी ओर युवती के पिता ने रजौन थाना पहुंचकर अपनी पुत्री के लापता हो जाने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने दामाद दिलीप दास के ऊपर पुत्री को भाग देने का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट- दीपक कुमार, बांका