बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजनीतिक दलों द्वारा इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के एक सवाल पर जवाब दिया है। चिराग पासवान ने कहा, 'मैं सचमुच चाहता हूं। एक ईमानदार सहयोगी होने के नेता, क्या मुझे सिर्फ उन्हीं सीटों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिन पर मैं चुनाव लड़ रहा हूं? फिर मैं कैसा सहयोगी हूं। क्या मुझे 243 सीटों पर प्रचार नहीं करना चाहिए। अगर वे (विपक्ष) मेरी बात ध्यान से सुन लें, तो उनके इरादे शांत हो जाएंगे।'
नीतीश कुमार होंगे मुख्यमंत्री: चिराग पासवान
लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पासवान की यह टिप्पणी नीतीश कुमार सरकार को समर्थन देने पर खेद जताने के दो दिन बाद आई है। चिराग ने आरोप लगाया था कि सरकार ने अपराधियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने विपक्ष पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करने के लिए सेना को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
प्रधानमंत्री के प्रति मेरी प्रतिबद्धता: चिराग पासवान
बिहार के हाजीपुर से सांसद पासवान ने कहा कि राजग चुनावों के लिए एक "विजयी गठबंधन" है और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चिराग ने कहा, ‘‘मैंने कई बार दोहराया है कि मेरी प्रतिबद्धता और प्रेम प्रधानमंत्री के प्रति है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में (बिहार में) चुनाव लड़े जाएंगे। चुनाव परिणामों के बाद, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। निश्चित रूप से वह मुख्यमंत्री होंगे।’’
(इनपुट-भाषा के साथ)