A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Lakhisarai Chunav Result 2025: डिप्टी CM विजय सिन्हा 24940 वोट से जीते, कांग्रेस के अमरेश को मिली हार

Lakhisarai Chunav Result 2025: डिप्टी CM विजय सिन्हा 24940 वोट से जीते, कांग्रेस के अमरेश को मिली हार

लखीसराय विधानसभा सीट पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के अमरेश को 24940 वोट से हराया।

लखीसराय हॉट सीट पर किसे मिलेगी जीत- India TV Hindi
लखीसराय हॉट सीट पर किसे मिलेगी जीत

बिहार की लखीसराय सीट पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार को 24940 वोट से हराया। विजय कुमार सिन्हा को 122408 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के अमरेश कुमार को 97468 वोट मिले। जन सुराज पार्टी के सूरज कुमार तीसरे नंबर पर रहे। उनके खाते में कुल 8722 वोट गए। इस सीट पर सभी की निगाहें थीं, क्योंकि राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एनडीए के प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे, उन्हें चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अमरेश कुमार अनीश को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं इस सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के प्रत्याशी सूरज कुमार थे।

विजय सिन्हा ने विपक्ष पर लगाया आरोप

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे और उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया है कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी ही बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ा सकती है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सत्ता पाने की हड़बड़ी में जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

लखीसराय सीट पर दिलचस्प मुकाबला

कांग्रेस के उम्मीदवार अमरेश कुमार अनीश थे जो बिहार में बदलाव और रोजगार सहित कई वादे के तेजस्वी के प्रण के साथ चुनाव मैदान में उतरे। तीसरे उम्मीदवार जनसुराज के सूरज कुमार रहे जो प्रशांत किशोर के भ्रष्टाचार मुक्त बिहार और बिहार के बदलाव की लह लाएंगे, इस नारे के साथ जनता के बीच गए।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की शानदार जीत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन ने 202 सीटें जीतीं। बीजेपी 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी और 85 सीटों के साथ जेडीयू दूसरे नंबर पर रही। चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी 19 सीटें जीतने में सफल रही। महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया। आरजेडी को 25 सीटें मिली और कांग्रेस सिर्फ 6 सीटें जीत सकी। एआईएमआईएम को भी पांच सीटें मिलीं। जीतन राम मांझी की हम को 5 सीटों पर जीत मिली।

ये भी पढ़ें:
बेतिया सीट पर है कड़ा मुकाबला, BJP की रेणु देवी और कांग्रेस के वसी अहमद के बीच सीधी टक्कर, किसे मिलेगी जीत?