A
Hindi News बिहार रोहतासः डेहरी में आरजेडी विधायक के बेटे की बर्थडे पार्टी में महिला की मौत, कार्यक्रम में 10 लाख खर्च करने की चर्चा

रोहतासः डेहरी में आरजेडी विधायक के बेटे की बर्थडे पार्टी में महिला की मौत, कार्यक्रम में 10 लाख खर्च करने की चर्चा

रोहतास के डेहरी में आरजेडी विधायक के बेटे की बर्थडे पार्टी विवादों में आ गई है। जन्मदिन पार्टी में साड़ी बंट रहा था। साड़ी लेने आई एक महिला की मौत हो गई।

आरजेडी विधायक के बेटे की बर्थडे पार्टी- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT आरजेडी विधायक के बेटे की बर्थडे पार्टी

 रोहतास के डेहरी में आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह के बेटे की सोमवार को आयोजित हुई जन्मदिन पार्टी अब विवादों में घिर गई है। बताया जाता है कि इस आयोजन में 15 से 20 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में मटन-चावल, चिकन-चावल और मछली-चावल का भव्य भोज रखा गया था, जिस पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होने की चर्चा है। 

 वोटरों को लुभाने के लिए बांटी साड़ी   

जन्मदिन पार्टी के दौरान महिलाओं के बीच साड़ी बांटी जा रही थी। इसी बीच अचानक एक 60 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

परिजनों ने विधायक पर लगाया लापरवाही का आरोप 

मृतका के परिवारवालों का कहना है कि तबीयत बिगड़ने के बाद भी विधायक ने न तो कोई सुध ली और न ही आर्थिक मदद की। परिवार का आरोप है कि उनके पास अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

चुनावी एंगल पर उठे सवाल 

स्थानीय लोगों ने इस आयोजन पर कई सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक ने पिछले पांच सालों में कभी बेटे का जन्मदिन नहीं मनाया, लेकिन चुनाव से ठीक दो महीने पहले इस तरह का भव्य आयोजन करना राजनीतिक चाल लगती है। लोगों का आरोप है कि विधायक ने विकास कार्यों की अनदेखी की है और अब वोटरों को लुभाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। इस मामले पर सियासी बय़ानबाजी भी शुरू हो सकती है। फिलहाल इस मामले में किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

रिपोर्ट- रंजन सिंह, रोहतास