1. Hindi News
  2. Brand Content
  3. हैदराबाद में स्पाइडर-मैन का ग्रैंड इंडियन प्रीमियर, अल्लू सिनेमाज और सोनी पिक्चर्स आए साथ

हैदराबाद में स्पाइडर-मैन का ग्रैंड इंडियन प्रीमियर, अल्लू सिनेमाज और सोनी पिक्चर्स आए साथ

अल्लू सिनेमाज और सोनी पिक्चर्स इंडिया के सहयोग से हैदराबाद में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारत का पहला प्रीमियर आयोजित होगा, जो तेलुगु फैंस के जुनून को समर्पित है।

spider man- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV स्पाइडर मैन।

भारत में स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी के प्रति दर्शकों की बेमिसाल दीवानगी को सम्मान देते हुए, यह ऐतिहासिक साझेदारी भारत का पहला प्रीमियर शो हैदराबाद में लेकर आ रही है, जहां हर सुपरहीरो फिल्म की रिलीज किसी त्योहार से कम नहीं होती। दुनिया के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरोज में से एक स्पाइडर-मैन के सम्मान में पहली बार अल्लू सिनेमाज और सोनी पिक्चर्स इंडिया मिलकर आगामी स्पाइडर-मैन फिल्म का भारत का पहला प्रीमियर शो हैदराबाद स्थित अल्लू सिनेमाज में आयोजित करेंगे।

तेलुगु फैंस के अटूट प्रेम और जुनून को सलाम

यह पहला उन असाधारण प्रशंसकों को समर्पित है, जिन्होंने वर्षों से भारत में स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइज़ी के प्रति अपने प्रेम और जुनून को एक नई पहचान दी है। हाउसफुल मिडनाइट स्क्रीनिंग्स, प्रशंसकों के जश्न और रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग्स से लेकर हर रिलीज़ को एक भव्य सिनेमाई उत्सव में बदल देने तक, तेलुगु दर्शकों ने स्पाइडर-मैन को अपने दिल के बेहद करीब रखा है। हैदराबाद में भारत का पहला प्रीमियर शो आयोजित करना इसी अटूट प्रेम का सम्मान है और उन प्रशंसकों को सलाम है, जिन्होंने फ्रेंडली नेबरहुड स्पाइडर-मैन के जादू को बड़े पर्दे पर हमेशा जीवित रखा है।

Image Source : India TVस्पाइडर मैन।

भारतीय सिनेमा प्रदर्शनी के लिए मील का पत्थर: अल्लू अरविंद

इस साझेदारी पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अल्लू अरविंद ने कहा, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे वह क्षण है, जिसकी ओर हम अल्लू सिनेमाज की नींव रखे जाने के समय से ही बढ़ रहे थे। एशिया की सबसे बड़ी डॉल्बी सिनेमा स्क्रीन पर सोनी पिक्चर्स की किसी फिल्म का भारत का पहला प्रीमियर आयोजित करना केवल अल्लू सिनेमाज के लिए एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भारतीय सिनेमा प्रदर्शनी (एक्जिबिशन) के भविष्य की दिशा को भी दर्शाता है। हमने इस सिनेमाघर की कल्पना हॉलीवुड जैसी सोच के साथ की थी, चाहे उसका विशाल पैमाना हो, बेहतरीन साउंड हो या सिनेमाई अनुभव की भव्यता। हमारी यही सोच दर्शकों तक पहुंची है। आज का जेन-ज़ी दर्शक सिर्फ फिल्म देखने नहीं आता, बल्कि वह उसे एक यादगार सिनेमाई अनुभव के रूप में जीना चाहता है। हमें खुशी है कि सोनी पिक्चर्स ने सबसे पहले हमारी इस सोच पर भरोसा जताया और हमारे साथ कदम बढ़ाया। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में ऐसे कई और ऐतिहासिक अवसर देखने को मिलेंगे।'

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की स्टार कास्ट

फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन के किरदार में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ ज़ेंडया एमजे की भूमिका में और जैकब बातालॉन नेड लीड्स के रूप में नज़र आएंगे। इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में फ्रैंक कैसल (द पुनिशर) के रोल में जॉन बर्न्थाल, मार्क रफालो, सैडी सिंक, ट्रामेल टिलमैन और माइकल मैंडो शामिल हैं।

Image Source : India TVस्पाइडर मैन।

रनटाइम और सीबीएफसी सर्टिफिकेशन

टॉम हॉलैंड और जेडया स्टारर इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय से 'UA 13+' सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म का आधिकारिक रनटाइम 144.52 मिनट (2 घंटे और 24 मिनट) है। सेंसर बोर्ड ने भारत में फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स को एक रोमांटिक किसिंग सीन को छोटा करने का निर्देश दिया है। सेंसर की रिपोर्ट के मुताबिक, अंग्रेजी ऑडियो और सबटाइटल्स में मौजूद कुछ आपत्तिजनक और सख्त शब्दों को भी म्यूट या हटा दिया गया है। इसके अलावा, जिन दृश्यों में शराब का सेवन दिखाया गया है, वहां एंटी-अल्कोहल हेल्थ वॉर्निंग का स्टैटिक डिस्प्ले अनिवार्य कर दिया गया है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की आधिकारिक कहानी 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' की घटनाओं के चार साल बाद से शुरू होती है। पीटर पार्कर अब एक ऐसी दुनिया में अकेले रह रहे हैं, जहां कोई भी उन्हें नहीं पहचानता। स्पाइडर-मैन के रूप में न्यूयॉर्क शहर की सुरक्षा में खुद को समर्पित करते हुए, वह एक रहस्यमयी शारीरिक बदलाव का भी अनुभव करने लगते हैं।