A
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. फर्जी डीएलधारक है देश के 30 फीसदी ड्राइवर: नितिन गडकरी

फर्जी डीएलधारक है देश के 30 फीसदी ड्राइवर: नितिन गडकरी

नई दिल्ली: देश के 30 फीसदी ड्राइवरों के पास जो भी ड्राइविंग लाइसेंस है वो फर्जी है। यह कहना है खुद देश के केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का। इस खामी को दुरुस्त करने और

फर्जी डीएलधारक है देश...- India TV Hindi
फर्जी डीएलधारक है देश के 30 फीसदी ड्राइवर: नितिन गडकरी

नई दिल्ली: देश के 30 फीसदी ड्राइवरों के पास जो भी ड्राइविंग लाइसेंस है वो फर्जी है। यह कहना है खुद देश के केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का। इस खामी को दुरुस्त करने और पारदर्शी और भ्रष्टामुक्त माहौल तंत्र को तैयार करने के लिए सरकार ने एक नए मोटर वाहन अधिनियम का प्रस्ताव रखा है।

नितिन गडकरी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ड्राइविंग लाइसेंस पर स्थिति यह है कि देश में 25-30 फीसदी ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी हैं। इसलिए, सरकार ने विकसित देशों- अमेरिका, कनाडा, जापान, जर्मनी और सिंगापुर के नमूनों को पढ़ने तथा राज्यों से परामर्श करने एवं आम लोगों से सूचनाएं संग्रहित करने के बाद नया मोटर वाहन अधिनियम प्रस्तावित किया है। प्रस्तावित कानून में लाइसेंस जारी करना कंप्यूटर आधारित हो जाएगा और उपग्रहों से जुड़ा होगा। अगर पात्र उम्मीदवारों को लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’