1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. काबू में रहेगी महंगाई, मानसून का ज्यादा असर नहीं

काबू में रहेगी महंगाई, मानसून का ज्यादा असर नहीं

नई दिल्ली: अलनीनों के खतरे के कारण खराब मानसून की आशंका के बीच महंगाई के मुद्दे पर मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम की ओर से अच्छी खबर आई है। अरविंद का मानना है कि कमजोर

खराब मानसून का भी...- India TV Hindi
खराब मानसून का भी महंगाई पर नहीं पड़ेगा ज्यादा असर

नई दिल्ली: अलनीनों के खतरे के कारण खराब मानसून की आशंका के बीच महंगाई के मुद्दे पर मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम की ओर से अच्छी खबर आई है। अरविंद का मानना है कि कमजोर मानसून के बाद भी देश में महंगाई काबू में रहेगी। वहीं सरकार को भी भरोसा है कि खराब मानसून के बावजूद वह महंगाई की रफ्तार को थामने में कामयाब रहेगी।

अरविंद सुब्रमण्‍यन ने कहा, “देश में महंगाई की दर घटी है और अर्थव्‍यवस्‍था का माहौल सुधर रहा है। पिछले छह माह से थोक महंगाई नकारात्मक जोन में है। अगर मानसून कमजोर रहता है तब भी हम महंगाई को काबू में रखने में सक्षम होंगे। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार चालू वित्‍त साल 2015-16 के दौरान महंगाई दर 5 से 5.25 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है। मानसून कमजोर रहने के बावजूद सरकार महंगाई को नियंत्रण में रख सकती है। हमारे पास अनाज का पर्याप्‍त भंडार मौजूद है और महंगाई पर नियंत्रण रखना आसान होगा”