1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Email और Social Media के बाद इंटरनेट पर गाना सुनना सबसे पसंदीदा

Email और Social Media के बाद इंटरनेट पर गाना सुनना सबसे पसंदीदा

नई दिल्ली: देश के इंटरनेट उपभोक्ता Email और Social Media के बाद ऑनलाइल गाना सुनने को तीसरी तरजीह देते हैं। बाजार शोध कंपनी जक्स्ट स्मार्ट मैनडेट के अध्ययन में यह कहा गया है। इसके अनुसार

Email और Social Media के बाद नेट पर...- India TV Hindi
Email और Social Media के बाद नेट पर गाना सुनना लोगों की तीसरी पसंद

नई दिल्ली: देश के इंटरनेट उपभोक्ता Email और Social Media के बाद ऑनलाइल गाना सुनने को तीसरी तरजीह देते हैं। बाजार शोध कंपनी जक्स्ट स्मार्ट मैनडेट के अध्ययन में यह कहा गया है। इसके अनुसार देश के शहरी क्षेत्रों में 9.74 करोड़ लोग ऑनलाइन संगीत सुनते हैं जो देश में इंटरनेट उपयोग करने वाले 16.8 करोड़ शहरी लोगों का 63 प्रतिशत है। इसमे करीब 75 प्रतिशत योगदान मोबाइल फोन का है।
  
जक्स्ट स्मार्ट मैनडेट के सह-संस्थापक मृत्युंजय मिश्र ने कहा, स्मार्टफोन का बढ़ता उपयोग तथा डेटा दरों में कमी से निश्चित रूप से मोबाइल पर संगीत की मांग बढ़ रही है लेकिन वास्तव में इसमें कुछ म्यूजिक ऐप प्रदाताओं ने उत्प्ररेक का काम किया है। देश के 496 शहरों में जून 2015 में किए गए सर्वे के अनुसार शहरों में 7.38 करोड़ शहरी इंटरनेट यूजर्स डेटा कनेक्शन का उपयोग मोबाइल फोन पर गाना सुनने में करते हैं।