नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन सेवा कंपनी एयर इंडिया की खाड़ी मार्गों पर ए320 पुराने विमानों की जगह ईंधन के कुशल उपयोग वाले विमानों को तैनात करने की योजना है। पुराने विमानों के परिचालन को लेकर यात्रियों की सुरक्षा के बारे में सवाल उठने के बाद एयरलाइन ने यह योजना बनायी है।
फिलहाल एयर इंडिया के पास 103 विमानों के बेड़े में 15 एयरबस ए320 विमान हैं। इसमें एक पट्टे पर है। एयरलाइन सूत्रों ने पीटीआई भाषा से कहा कि हमने खाड़ी मार्गों से पुराने ए320 विमानों के बेड़े को हटाने का निर्णय किया है और उनकी जगह जाड़े से पट्टे पर लिये गये नये विमान ए 320 को लगाया जाएगा। एयर इंडिया पहले ही पुराने हो चुके ए320 विमानों की जगह 19 ए320 विमानों को लाने की योजना की घोषणा कर चुकी है।
एयरलाइन ने पांच शार्कलेट से लैस ए320 :सीईओ: विमान के लिये चीनी कंपनी के साथ सौदा किया है। इन सभी विमानों को अक्तूबर के अंतिम रविवार से शुरू जाड़े की समयसारणी से बेड़े में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा एयरलाइन ने पट्टे पर विमान देने वाली कुवैत की कंपनी के साथ 14,ए320 नियोज :नये इंजन विकल्प: के निये भी करार किया है। इसे अप्रैल 2017 और मार्च 2018 से शामिल किया जाना है।