1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. आतंकवादी हमले से पंजाब में निवेश हो सकता है प्रभावित: ASSOCHAM

आतंकवादी हमले से पंजाब में निवेश हो सकता है प्रभावित: ASSOCHAM

चंडीगढ़: उद्योग मंडल ASSOCHAM ने कहा है कि पंजाब के गुरदासपुर जिले में कल हुए आतंकवादी हमले से राज्य में निवेश प्रभावित हो सकता है। उद्योग मंडल ने उम्मीद जताई है कि राज्य की अकाली-भाजपा

आतंकवादी हमले से...- India TV Hindi
आतंकवादी हमले से पंजाब में निवेश हो सकता है प्रभावित: ASSOCHAM

चंडीगढ़: उद्योग मंडल ASSOCHAM ने कहा है कि पंजाब के गुरदासपुर जिले में कल हुए आतंकवादी हमले से राज्य में निवेश प्रभावित हो सकता है। उद्योग मंडल ने उम्मीद जताई है कि राज्य की अकाली-भाजपा सरकार आगे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगी। उद्योग मंडल ने गुरदासपुर जिले के दीनानगर में कल हुई इस आतंकवादी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। घटना में तीन आतंकवादियों ने चलती बस पर यात्रियों को निशाना बनाया और फिर एक पुलिस स्टेशन पर धावा बोला जिसमें एक पुलिस अधीक्षक सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई। दिनभर चली कारवाई के बाद सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया।

ASSOCHAM के महासचिव डी.एस. रावत ने कहा, मौजूदा सुरक्षा माहौल में राज्य के लिए विशेषकर औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में निवेश आकर्षित करना मुश्किल हो सकता है। इस स्थिति में राज्य के सामने कृषि और सेवाओं के क्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत है, इन क्षेत्रों में तुरंत रोजगार सृजन की अच्छी संभावनाएं हैं। रावत ने कहा, पंजाब में हुये इस आतंकवादी हमले से राज्य में निवेश प्रवाह पर बुरा असर पड़ सकता है। इस स्थिति में राज्य सरकार की तरफ से कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने की प्रतिबद्धता काफी अहमियत रखती है।

राज्य में आतंकवादी हमले की यह घटना ऐसे समय हुई है जब राज्य सरकार निवेश आकर्षित करने के लिये काफी जोर लगा रही है। राज्य के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल इन दिनों निवेशकों को आकर्षित करने के लिये पोलैंड और हंगरी की यात्रा पर हैं। वह राज्य में कृषि प्रसंस्करण और सहायक कृषि क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर जोर दे रहे हैं। राज्य सरकार ने इसी साल अक्तूबर में राज्य में निवेश शिखर सम्मेलन की भी योजना बनाई हुई है जिसपर वह जोरशोर से आगे बढ़ रही है। राज्य के उप-मुख्यमंत्री ने निवेश सम्मेलन की सफलता के लिये देश के भीतर और विदेशों में कई यात्रायें की हैं।