1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. VIDEO: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, तत्काल टिकट में घोटाले का पर्दाफाश

VIDEO: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, तत्काल टिकट में घोटाले का पर्दाफाश

नई दिल्ली: देशभर में तत्काल टिकट की कालाबाजारी को लेकर इंडिया टीवी ने की है बड़ी पड़ताल की। इस पड़ताल में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। देश में तत्काल टिकट को लेकर एक बड़ा

इंडिया टीवी की पड़ताल में इस सिंडिकेट के एक ऐसे से शख्स से मिले जिसने बड़े आराम से चंद सेकंड में एक सॉफ्टवेयर की मदद से तत्काल टिकट की बुकिंग कर दी। एक-एक तत्काल टिकट के लिए आम आदमी को कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिर भी टिकट मिल जाए इसकी गारंटी नहीं है। लेकिन इस शख्स ने चंद सेकंड में तत्काल टिकट का जुगाड़ करवा दिया। आपको विडियो में देखने को मिलेगा।
 
चेहरे को ढक पर कंप्यूटर पर काम कर रहा इस शख्स को देखें। ये उसी सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है जो देशभर में तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करता है। इसके सिस्टम में एक खास सॉफ्टवेयर है ब्लैक सीटी। ये सॉफ्टवेयर कैसे काम करता है इसकी पूरी जानकारी इस शख्स ने खुद हमें दी..
 
आपको देखने को मिलेगा कि कितनी आसानी से कोई शख्स तत्काल टिकट बना सकता है। लेकिन इसके लिए इसे भी एक तय रकम हर महीने अपने डीलर को देनी होती है और डीलर के जरिए ये रकम पहुंच जाती है सिंडिकेट के सरगना के पास।

देखिए वीडियो