नई दिल्ली: एेप के जरिए टैक्सी बुकिंग सेवा उपलब्ध कराने वाली बुकमायकैब ने आज कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में परिचालन के लिए दिल्ली सरकार से लाइसेंस मिल गया है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस लाइसेंस से बुकमायकैब सम्बद्ध रेडियो टैक्सी पर विग्यापन भी दे सकेगी।
उल्लेखनीय है कि बुकमायकैब को महाराष्ट्र सरकार से फोन व पोर्टल के जरिए कैब बुकिंग की सेवा देने का लाइसेंस पहले ही मिल चुका है।
बुकमायकैब के पास 5,000 पंजीकृत कैब हैं जो कि देश भर के विभिन्न शहरों में परिचालन में हैं। उल्लेखनीय है कि बीते छह सात साल में रेडियो टैक्सी सेवा उद्योग तेजी से फला फूला है। यह क्षेत्र 15-20 प्रतिशत सालाना की दर से बढ रहा है।