1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. काम की खबर : बीएसएनल उपभोक्ताओं को मिलेगी फ्री रोमिंग सुविधा

काम की खबर : बीएसएनल उपभोक्ताओं को मिलेगी फ्री रोमिंग सुविधा

नई दिल्ली: अक्सर रोमिंग में रहने वाले बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। बीएसएनएल ने अब रोमिंग चार्ज खत्म करने का बड़ा फैसला किया है, यानि अब आप अपने शहर से बाहर होने

काम की खबर : बीएसएनल...- India TV Hindi
काम की खबर : बीएसएनल उपभोक्ताओं को मिलेगी फ्री रोमिंग सुविधा

नई दिल्ली: अक्सर रोमिंग में रहने वाले बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। बीएसएनएल ने अब रोमिंग चार्ज खत्म करने का बड़ा फैसला किया है, यानि अब आप अपने शहर से बाहर होने के बाद भी अपनी पत्नी से बधड़क बात कर पाएंगे।

बीएसएनल विभाग की ओर से इस खबर की पुष्टि की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस योजना का ऐलान खुद टेलीकॉम मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद करेंगे। रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि आगामी 15 जून से बीएसएनल पर रोमिंग फ्री हो जाएगी। हाल ही में बीएसएनल ने सस्ता डाटा प्लान लाकर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को इंटरनेट की प्रतिस्पर्धा में लाने को मजबूर कर दिया था। वहीं बीएसएनल के इस कदम से भी रोमिंग जगत में बड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।